ग्रामीण महिलाओं को महिला विकास मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे स्टाइपेंड

Kaushiki | Mar 17, 2026, 11:04 IST
Share
mwcd-internship-2026
mwcd-internship-2026

MWCD इंटर्नशिप 2026 में महिला छात्र 20 हजार रुपए का स्टाइपेंड पा सकती हैं। इसमें रहने और सर्टिफिकेट की सुविधा भी मिलेगी। अभी ऑनलाइन आवेदन करें।

MWCD Internship 2026: अगर आप भारत सरकार के साथ काम करने का सपना देख रही हैं, तो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) आपको एक शानदार मौका दे रहा है।

MWCD इंटर्नशिप 2026 के जरिए महिलाएं गवर्नमेंट पॉलिसीज और सोशल डेवलपमेंट के कामों को करीब से समझ सकेंगी। इस प्रोग्राम में आपको देश के बड़े अधिकारियों के साथ काम करने का एक्सपीरियंस मिलेगा।

साथ ही हर मंथ स्टाइपेंड, फ्री एकोमोडेशन और ट्रैवल अलाउंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। ये इंटर्नशिप ग्रामीण और छोटे शहरों की टैलेंटेड वीमेन के करियर को नई उड़ान देने के लिए डिजाइन की गई है।

MWCD Internship 2026 government internship for women students
MWCD Internship 2026 government internship for women students

क्या है MWCD इंटर्नशिप 2026

ये प्रोग्राम खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसमें छात्राएं, टीचर और सोशल एक्टिविस्ट हिस्सा ले सकती हैं। इसका मकसद सरकारी नीतियों को करीब से समझना है। चयनित उम्मीदवार महिला कल्याण योजनाओं पर रिसर्च करेंगे।

क्या-क्या फायदे मिलेंगे

इस इंटर्नशिप में आपको हर महीने 20 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही आने-जाने का रेल किराया भी सरकार देगी। मंत्रालय आपको दिल्ली में रहने के लिए हॉस्टल देगा। काम पूरा होने पर ऑफिसियल सर्टिफिकेट भी मिलेगा। ये सर्टिफिकेट भविष्य की नौकरियों में काम आ सकता है।

कुछ जरूरी जानकारी

ये इंटर्नशिप साल में चार बार आयोजित होती है। पहला बैच मई-जून और दूसरा अगस्त-सितंबर में होता है। तीसरा बैच नवंबर-दिसंबर और चौथा फरवरी-मार्च में आता है।

आवेदन हर महीने की 1 से 10 तारीख तक होते हैं। आपको बैच शुरू होने से दो महीने पहले अप्लाई करना होगा। आपको अपने कॉलेज से बोनाफाइड सर्टिफिकेट जमा करना होगा। यह सभी स्ट्रीम की छात्राओं के लिए खुला है।

कौन कर सकता है आवेदन

  • आवेदन के लिए आपकी उम्र 21 से 40 साल होनी चाहिए।
  • केवल महिला उम्मीदवार ही इसमें भाग ले सकती हैं।
  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से जुड़ी होनी चाहिए।
  • टियर-1 शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई के लोग पात्र नहीं हैं।
  • ये मौका सिर्फ ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाओं के लिए है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले MWCD Internship 2026 की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां इंटर्नशिप सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • फॉर्म में अपनी शिक्षा और संस्थान की जानकारी भरें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे आईडी प्रूफ और फोटो अपलोड करें।
  • आखिर में फॉर्म चेक करके सबमिट बटन दबा दें।

सीखने को मिलेंगे बेहतरीन स्किल्स

  • इस इंटर्नशिप स्कीम में आपको सरकारी प्रशासन की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
  • आप पॉलिसी एनालिसिस और रिपोर्ट राइटिंग में माहिर बनेंगे।
  • रिसर्च स्किल्स को बेहतर बनाने का ये बेस्ट प्लेटफॉर्म है।
  • बड़े अधिकारियों के साथ काम करने का कॉन्फिडेंस मिलेगा।
  • ये इंटर्नशिप प्रोग्राम आपके प्रोफेशनल नेटवर्क को बहुत मजबूत बना देगा।
APPLY LINK

ये खबरें भी पढ़ें...

Internship Program महिला इंजीनियर्स के लिए सिस्को का बड़ा ऑफर, Cisco Women Internship में करें अप्लाई

कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई

इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन

Internship Importance: जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, तो इंटर्नशिप करना है जरूरी

Tags:
  • इंटर्नशिप
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026
  • Internship Program
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच