JEE Mains 2026: अब पढ़ाई के दौरान IIT कैंपस बदल सकेंगे छात्र

Anjali Dwivedi | Feb 20, 2026, 15:57 IST
Share
jee-mains-2026-iit-campus-exchange-benefits
jee-mains-2026-iit-campus-exchange-benefits

IIT संस्थान इस साल से एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं। इसके तहत छात्र अपने मूल कैंपस से दूसरे IIT में जाकर एक पूरा सेशन पढ़ सकेंगे और वहां से क्रेडिट स्कोर भी हासिल कर सकेंगे।

JEE MAINS 2026.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) मेन्स 2026 सेशन एक का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जहां एक ओर छात्र अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) प्रशासन छात्रों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव करने जा रहा है।

इस साल से लागू होने वाले नए नियम के तहत अब छात्रों को केवल एक कैंपस तक सीमित नहीं रहना होगा। उन्हें अपनी पढ़ाई के दौरान दूसरे IIT कैंपस में भी जाकर पढ़ने का मौका मिलेगा।

अब एक साथ कई कैंपस का अनुभव

IIT संस्थान अपना पहला औपचारिक एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं। यह प्रोग्राम इसी आगामी ऐकडेमिक सेशन से लागू होने की तैयारी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि, एक आईआईटी में दाखिला लेने वाला छात्र अपनी डिग्री के दौरान एक पूरा सेमेस्टर या सेशन दूसरे आईआईटी कैंपस में जाकर बिता सकेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई छात्र आईआईटी दिल्ली में पढ़ रहा है, तो वह कुछ समय के लिए IIT बॉम्बे या मद्रास जाकर भी पढ़ाई कर सकेगा।

कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम?

IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामाकोटी के अनुसार, इस बदलाव को संभव बनाने के लिए कई कोर्स का एक समान करिकुलम तैयार किया गया है। वर्तमान में अलग-अलग आईआईटी के सिलेबस का मिलान किया जा रहा है। जब यह मिलान पूरा हो जाएगा, तब छात्र दूसरे संस्थान में जाकर विशिष्ट कोर्स पढ़ सकेंगे। वहां पढ़ाई करने के बदले छात्रों को क्रेडिट मिलेंगे, जिन्हें बाद में उनके मूल आईआईटी संस्थान के रिकॉर्ड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर हाल ही में IIT मद्रास में सभी आईआईटी के ऐकडेमिक डीन की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में क्रेडिट ट्रांसफर और स्टूडेंट एक्सचेंज पर गहन चर्चा की गई। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई कि, इससे जेईई एडवांस्ड की रैंक के आधार पर होने वाले पारदर्शी एडमिशन सिस्टम पर असर पड़ सकता है। इसी कारण यह तय हुआ है कि इस व्यवस्था को बहुत ही सीमित और नियंत्रित तरीके से लागू किया जाएगा ताकि सिस्टम की गरिमा बनी रहे।

छात्रों को मिलने वाले बड़े फायदे

इस प्रोग्राम के शुरू होने से छात्रों के पास सीखने के असीमित अवसर होंगे। अक्सर छात्र अपनी रैंक के कारण पसंदीदा IIT कैंपस में जाने से चूक जाते हैं, लेकिन अब इस प्रोग्राम के जरिए उनका यह सपना पूरा हो सकेगा। इसके अलावा, अलग-अलग कैंपस में जाकर पढ़ाई करने, इंटर्नशिप और ट्रेनिंग लेने से छात्रों का अनुभव बढ़ेगा और उन्हें नए ऐकडेमिक एनवायरनमेंट को समझने का मौका मिलेगा।

ये खबरें भी पढ़ें....

छत्तीसगढ़ में मिल रही शानदार सरकारी नौकरी, बस NHM Bilaspur Vacancy में करें अप्लाई

GSSSB Vacancy: 336 वर्क असिस्टेंट पदों पर जीएसएसएसबी भर्ती, आवेदन करें

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती, 260 पदों के लिए आवेदन शुरू

Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NTA
  • JEE
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT)
  • आईआईटी दिल्ली
  • JEE MAINS 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि