NTA SWAYAM 2025 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Kaushiki | Published:
Share
swayam
swayam

NTA SWAYAM 2025 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल से शुरू हो गए हैं और परीक्षा मई में 17, 18, 24 और 25 तारीख को होगी। रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल तक और फीस भुगतान 22 अप्रैल तक किया जा सकता है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 2 अप्रैल 2025 से SWAYAM जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन फी 22 अप्रैल तक भरना होगा।

रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसमें डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई माध्यमों से फी पेमेंट किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद NTA 23 से 25 अप्रैल 2025 तक करेक्शन विंडो भी खोलेगा।

ये खबर भी पढ़ें...8 अप्रैल से शुरू होगा CBSE करियर काउंसलिंग वेबिनार, जानें कैसे होगा फायदा

कब होगी परीक्षा

NTA SWAYAM 2025 जनवरी सेशन की परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और पेन एंड पेपर दोनों तरीके शामिल हैं। परीक्षा 17, 18, 24 और 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित होगी और यह दो शिफ्टों में होगी:
पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
इस परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को इस टाइम लिमिट के अंदर सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शेड्यूल सब्जेक्ट वाइज जारी कर दिया गया है और एडमिट कार्ड की तारीख जल्द ही वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...CBSE SCHOOL : सिलेबस बदलने के नाम पर नई किताबें खरीदने के लिए पालकों को कर रहे मजबूर

करेक्शन पोर्टल

बता दें कि, कैंडीडेट्स को आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए NTA ने एक करेक्शन पोर्टल भी जारी किया है, जो 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक खुला रहेगा। उम्मीदवार इस दौरान अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...अब साल में दो बार होगी CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा, ड्राफ्ट को दी गई मंजूरी

रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सबसे पहले exams.nta.ac.in/swayam वेबसाइट पर जाएं।
  • "LATEST NEWS" सेक्शन में "SWAYAM January 2025: Click Here to Register/Login" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए आवेदन नंबर/ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करें।
  • अगर नए उम्मीदवार हैं, तो "New Candidate Register here" लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
  • बाकी की जारकारी इस नोटिस में पढ़ें 👇...
38fb430a-fcc
38fb430a-fcc


हेल्पडेस्क से लें मदद

अगर उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया या परीक्षा से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वे NTA के तहत किए गए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

SWAYAM क्या है

SWAYAM (स्वयं) (Study Webs of Active-Learning for Young Aspiring Minds)भारत सरकार का एक मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म है। इसमें विभिन्न विषयों के कोर्स होते हैं जैसे गणित, विज्ञान, कंप्यूटर और साहित्य। छात्र वीडियो लेक्चर्स देख सकते हैं, क्विज और असाइनमेंट्स कर सकते हैं और अपनी गति से पढ़ाई कर सकते हैं। कोर्स पूरा करने पर उन्हें एक सर्टिफिकेट मिलता है, जो उनकी मेहनत को मान्यता देता है। SWAYAM सभी के लिए खुला है और यह किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए उपयोगी है। यह शिक्षा को सुलभ और मुफ्त बनाता है, जिससे सभी लोग अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। यह कोर्स बच्चे, युवा और काम करने वाले लोगों के लिए भी हैं।


ये खबर भी पढ़ें... CBSE का बड़ा ऐलान: 12वीं के ऐसे छात्रों को परीक्षा से कर सकता है बाहर, जानें कारण

Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • भारत सरकार
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • NTA
  • Free Online Courses
  • स्वयं पोर्टल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर