दीपिका पादुकोण ने बच्चों को दिए परीक्षा में पास होने के टिप्स, जानें क्या कहा

Kaushiki | Published:
Share
deepika padukon.
deepika padukon.

दीपिका पादुकोण ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में छात्रों को तनाव से बचने के आसान तरीके बताए। उन्होंने पीएम मोदी की ‘एग्जाम वॉरियर्स’ किताब की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान घबराने की बजाय आत्मविश्वास रखें।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में नजर आईं, जहां उन्होंने छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे वो भी पढ़ाई के दौरान चुनौतियों का सामना करती थीं। दीपिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एग्जाम वॉरियर्स’ किताब का जिक्र करते हुए उनकी सोच की सराहना की और कहा कि परीक्षा के दौरान तनाव को दबाने के बजाय उसके बारे में बात करना जरूरी है।

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और सेल्फ-केयर के महत्व पर भी जोर दिया। बता दें कि, पीएम मोदी ने 10 फरवरी को दिल्ली में सुंदर नर्सरी में छात्रों से परीक्षा के तनाव पर चर्चा की और सलाह दी कि असफलता से घबराने की बजाय उससे सीखना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

मानसिक स्वास्थ्य पर दीपिका का संदेश

दीपिका ने अपने डिप्रेशन से संघर्ष के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि मानसिक स्वास्थ्य किसी भी इंसान के लिए कितना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक रहने, पर्याप्त नींद लेने और परीक्षा से पहले आराम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अच्छे परिणाम पाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि बचपन में वो भी गणित में कमजोर थीं और परीक्षा के दौरान घबराहट महसूस करती थीं, लेकिन सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने खुद को मजबूत बनाया।

यहां देखें पूरा एपिसोड

इस एपिसोड का सीधा प्रसारण अलग-अलग सरकारी पोर्टलों और मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

  • शिक्षा मंत्रालय का आधिकारिक यूट्यूब चैनल
  • MyGov India डिजिटल प्लेटफॉर्म
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक यूट्यूब चैनल
  • दूरदर्शन के विभिन्न नेटवर्क चैनल
  • ऑल इंडिया रेडियो (मीडियम वेव और एफएम चैनल)

ये खबर भी पढ़ें...

पीएम मोदी की ‘एग्जाम वॉरियर्स’ किताब से प्रेरणा

दीपिका ने पीएम मोदी द्वारा लिखित किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान भावनाओं को व्यक्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, "तनाव को अंदर न रखें, बल्कि उसे अपने दोस्तों, माता-पिता या शिक्षकों के साथ साझा करें।" उन्होंने इस सोच के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की और कहा कि इस तरह की पहल छात्रों की मानसिक स्थिति को सुधारने में मदद करती है। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों के लिए ये मंच तैयार किया, जिससे वे "परीक्षा योद्धा" बन सकें और बिना तनाव के परीक्षा में बैठ सकें।

दीपिका का करियर

बता दें कि, दीपिका पादुकोण को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। इसके अलावा, उनकी 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पद्मावत’ भी हाल ही में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दीपिका ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और वो मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

परीक्षा पे चर्चा का महत्व

‘परीक्षा पे चर्चा’ एक ऐसा मंच है, जहां छात्र अपने परीक्षा से जुड़े तनाव, करियर और पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं पर विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित देश की कई मशहूर हस्तियां छात्रों को परीक्षा के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें तनाव मुक्त रहने के टिप्स देती हैं।

वहीं, ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में दीपिका पादुकोण के अलावा कई अन्य हस्तियां भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में सद्गुरु, मैरी कॉम, अवनि लेखरा, टेक्निकल गुरुजी, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर और राधिका गुप्ता जैसे प्रसिद्ध लोग भी छात्रों को प्रेरित करेंगे और जीवन में सफलता पाने के टिप्स देंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • एजुकेशन न्यूज
  • Deepika Padukone
  • परीक्षा पे चर्चा
  • मोदी परीक्षा पे चर्चा
  • latest news
  • बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
  • pariksha pe charcha
  • pariksha pe charcha 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर