राजस्थान पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, जानें कटऑफ लिस्ट
Aman Vaishnav | Jan 01, 2026, 13:17 IST
rajasthan patwari bharti final result 2025 declared
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। 3 हजार 705 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। अब जल्द ही उन्हें जिलों में नियुक्तियां मिलेंगी।
पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...
पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को हुआ था। इस एग्जाम में करीब 6 लाख 72 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
बोर्ड ने दिसंबर की शुरुआत में ही प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया था। इसके बाद से ही फाइनल लिस्ट को लेकर इंतजार था। आज बोर्ड ने फाइनल लिस्ट जारी कर सबको राहत दी है।
ये खबर भी पढ़िए...5 स्टार होटलों की पसंद बना राजस्थान, 3 साल में 10 हजार करोड़ का निवेश
प्रोविजनल रिजल्ट आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम शुरू हुआ। यह प्रोसेस 8 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर 2025 तक चली। अभ्यर्थियों के एजुकेशनल डॉक्यूमेंट और आरक्षण प्रमाण पत्र चेक किए गए। इसमें कोई भी कमी न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा गया था। डीवी के सफल समापन के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में मार्च में पंचायतीराज चुनाव करवाने की तैयारी, वोटर लिस्ट अपडेट का कार्यक्रम जारी
इस बार की कटऑफ ने सबको चौंकाया है। सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 253.45 अंक रही है। वहीं, ओबीसी वर्ग के लिए यह आंकड़ा 250.09 पर जाकर रुका। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 247.28 निर्धारित की गई है। एससी और एसटी वर्ग में कटऑफ क्रमश: 233.69 और 230.95 रही।
ये खबर भी पढ़िए...15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय
3 हजार 705 नए पटवारियों के आने से राज्य की राजस्व व्यवस्था सुधरेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पटवारियों के कई पद खाली चल रहे थे। इसके कारण जमीन से जुड़े काम काफी समय से लटके हुए थे। अब इन नियुक्तियों से भूमि रिकॉर्ड का काम समय पर होगा। आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ जल्दी मिल सकेगा।
ये खबर भी पढ़िए...विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान
बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को एक जरूरी सलाह भी दी है। आप अपना रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर चेक करें। वहां आपको लिस्ट और आगे के दिशा-निर्देश विस्तार से मिल जाएंगे। नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग की तारीखों की जानकारी भी जल्द साझा की जाएगी। सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह से बचें।
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया।
- इस भर्ती प्रोसेस के जरिए कुल 3 हजार 705 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
- राजस्थान पटवारी भर्ती 2025का आयोजन 17 अगस्त को किया गया था।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 को पूरी हो गई थी।
- सामान्य श्रेणी की कटऑफ 253.45 रही, जो सबसे अधिक दर्ज की गई।
अगस्त में हुआ था एग्जाम
बोर्ड ने दिसंबर की शुरुआत में ही प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया था। इसके बाद से ही फाइनल लिस्ट को लेकर इंतजार था। आज बोर्ड ने फाइनल लिस्ट जारी कर सबको राहत दी है।
ये खबर भी पढ़िए...5 स्टार होटलों की पसंद बना राजस्थान, 3 साल में 10 हजार करोड़ का निवेश
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रोसेस हुई पूरी
ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में मार्च में पंचायतीराज चुनाव करवाने की तैयारी, वोटर लिस्ट अपडेट का कार्यक्रम जारी
कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ का गणित
ये खबर भी पढ़िए...15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय
राजस्व व्यवस्था
को मिलेगी अब नई मजबूती
ये खबर भी पढ़िए...विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान
वेबसाइट पर चेक करें अपना फाइनल नाम
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava