भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई का मौका, OCSI Scholarship 2025 में करें आवेदन

Manya Jain | Published:
Share
OCSI SCHOLARSHIP 2025
OCSI SCHOLARSHIP 2025

ऑक्सफोर्ड एंड कैम्ब्रिज सोसाइटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यह स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों को अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च प्रोग्राम्स के लिए आर्थिक मदद करती है।

ऑक्सफोर्ड एंड कैम्ब्रिज सोसाइटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह स्कॉलरशिप ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए दी जाती है।

भारतीय छात्रों को अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च प्रोग्राम्स में सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत अधिकतम चार लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी।

स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित की गई है। यह अवसर छात्रों को वैश्विक शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा। योग्य छात्र निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

OCSI स्कॉलरशिप क्या है?

ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सोसाइटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप (ओसीएसआई) एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप है जो भारत के छात्रों को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने के लिए आर्थिक मदद की जाती है।

यह स्कॉलरशिप 2025-2026 शैक्षणिक वर्ष के लिए उपलब्ध है, जिसमें प्रत्येक वर्ष कुल तीन स्कॉलरशिप्स प्रदान की जाएंगी, प्रत्येक स्कॉलरशिप की राशि 4 लाख तक होगी।

ये भी पढ़ें...BPL वर्ग के लोगों को CM आर्थिक कल्याण योजना में हर महीने मिलती है फाइनेंशियल हेल्प

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदक भारतीय नागरिक और भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।

1 सितम्बर 2025 तक आपकी आयु 30 साल से कम होनी चाहिए।

अंडरग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट या रिसर्च कार्यक्रम के लिए ऑक्सफोर्ड या कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए।

भारत में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से स्नातक स्तर की शिक्षा।

आवेदन करते समय प्रवेश प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

पिछली शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो विकलांगता प्रमाण पत्र भी देना होगा।

ये भी पढ़ें...विदेशों में काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों को VAIBHAV Fellowship से मिलता है 4 लाख का स्टाइपेंड

स्कॉलरशिप के फायदे

ओसीएसआई तीन श्रेणियों में स्कॉलरशिप प्रदान करता है।

के.के. लूथरा मेमोरियल स्कॉलरशिप – ₹4 लाख

अनीता बनर्जी मेमोरियल स्कॉलरशिप – ₹4 लाख

निर्मल लूथरा मेमोरियल स्कॉलरशिप – ₹4 लाख

यह स्कॉलरशिप ऑक्सफोर्ड या कैम्ब्रिज में अध्ययन के लिए उपयोगी है और एक साथ प्रदान की जाती है।

सिलेक्शन क्राइटेरिया

  • प्रस्तुति स्किल, आत्मविश्वास और स्पष्टता जैसे सॉफ्ट स्किल्स।
  • शैक्षणिक प्रदर्शन, अध्ययन के क्षेत्र में नवाचार, सामाजिक प्रभाव और पाठ्येतर गतिविधियां।
  • वित्तीय स्थिति का आकलन (यदि आवश्यक हो)।
  • चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जहां उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र प्रतिभा का मूल्यांकन किया जाता है।
ये भी पढ़ें...MP Swarojgar Yojna : सरकार कम ब्याज दर पर बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया

वेबसाइट पर जाएं और 'Apply Now' पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें या यदि पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉग इन करें।

स्कॉलरशिप अनुभाग पर जाएं और आवेदन पत्र भरें।

आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन जमा करें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2025

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

holarship | Integrated Scholarship Scheme | Education news | top education news | भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • Education news
  • top education news
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
  • Integrated Scholarship Scheme
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर