इस देश में हुआ दुनिया का सबसे लंबा एंट्रेंस एग्जाम, जानें इसकी वजह

Anjali Dwivedi | Nov 14, 2025, 19:03 IST
Share
collage
collage

South Korea में यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए दुनिया का सबसे लंबा एंट्रेंस एग्जाम CSAT होता है। यह एग्जाम सामान्य छात्रों के लिए 8 घंटे का होता है। वहीं, दृष्टिबाधित छात्रों के लिए यह 13 घंटे का होता है। इसमें लंच या डिनर ब्रेक नहीं मिलता है।

Education news:पूरी दुनिया में यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एग्जाम होते हैं। भारत में भी CUET UG EXAM जैसी परीक्षा होती है। इसमें छात्रों को 60 से 80 मिनट का समय मिलता है। लेकिन साउथ कोरिया में एडमिशन का एग्जाम एकदम अलग है। यह दुनिया का सबसे लंबा Entrance Exam माना जाता है।

यह परीक्षा 13 घंटे तक चलती है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें लंच या डिनर ब्रेक भी नहीं मिलता है।

साउथ कोरिया का CSAT एग्जाम

इस लंबी परीक्षा का नाम कॉलेज स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट (CSAT) है। इसे सुनेउंग (Suneung) नाम से भी जाना जाता है। यह South Koreaका नेशनल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 5.50 लाख छात्रों ने यह परीक्षा दी है। पिछले 7 सालों में यह सबसे ज्यादा संख्या है।

सामान्य छात्रों के लिए 8 घंटे की परीक्षा

साउथ कोरिया के इस एंट्रेंस एग्जाम में कुल 200 सवाल पूछे जाते हैं। छात्रों को कोरियन भाषा, गणित और अंग्रेजी के सवाल हल करने होते हैं। सामाजिक या प्राकृतिक विज्ञान और एक अतिरिक्त विषय भी शामिल होता है।

Coping with CBSE Exam Time Pressure: Essential Tips for Students - DPSG
Coping with CBSE Exam Time Pressure: Essential Tips for Students - DPSG

सामान्य छात्रों को 200 सवाल हल करने के लिए 8 घंटे का समय मिलता है। यह एग्जाम सुबह 8:40 बजे शुरू होता है। यह शाम 5:40 बजे खत्म होता है। इस दौरान छात्रों को लंच या डिनर ब्रेक नहीं दिया जाता है। छात्र निर्धारित समय से पहले एग्जाम खत्म करके बाहर आ सकते हैं।

दृष्टिबाधित(vision impaired) छात्रों के लिए 13 घंटे का एग्जाम

सामान्य छात्रों के लिए यह परीक्षा 8 घंटे की होती है। लेकिन दिव्यांग छात्रों के लिए यह 12 घंटे का एग्जाम होता है। यदि वे अतिरिक्त विषय की परीक्षा देते हैं। तब उन्हें पेपर हल करने के लिए 13 घंटे मिलते हैं। नियम के अनुसार दृष्टिबाधित छात्रों को सामान्य समय से 1।7 गुना ज्यादा समय दिया जाता है।

blind
blind

बिना ब्रेक के चलता है एग्जाम

CSAT एग्जाम की एक खास बात यह भी है। यह सिर्फ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए नहीं है। यह एग्जाम रोजगार और आमदनी को भी प्रभावित करता है। यहां तक कि यह भविष्य के रिश्तों को भी तय कर सकता है। यह एग्जाम बिना ब्रेक के लगातार चलता रहता है। छात्रों को 8 घंटे से 13 घंटे तक बिना ब्रेक के पेपर देना होता है।

ब्रेल टेस्ट पेपर से होती है परेशानी

दृष्टिबाधित छात्रों के लिए यह परीक्षा और भी मुश्किल हो जाती है। इसका मुख्य कारण ब्रेल टेस्ट पेपर का बड़ा बंडल होता है। पेपर के हर वाक्य और संकेत को ब्रेल में बदला जाता है। इससे ब्रेल टेस्ट बुकलेट बहुत मोटी हो जाती है।

गणित जैसे विषयों के जवाब देने में परेशानी होती है। छात्रों को उपकरण प्रयोग करने की छूट मिलती है। फिर भी उन्हें लंबी पढ़ाई के बाद पेपर हल करना होता है। कई छात्रों को देर शाम तक पेपर देना पड़ता है। बिना लंच और डिनर ब्रेक के यह बहुत मुश्किल होता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Banking Sector में करियर बनाने के लिए फॉलो करें यह रास्ता, आपकी किस्मत चमक उठेगी

WCL में अपरेंटिस पदों पर भर्ती ITI डिप्लोमा वालों के लिए शानदार मौका, ऐसें करें आवेदन

PDCC Bank में सरकारी नौकरी: पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम

Tags:
  • Education news
  • South Korea
  • education
  • साउथ कोरिया
  • Entrance Exam
  • CUET UG EXAM
  • कॉलेज स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट (CSAT)
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि