UGC के नियम में बड़ा बदलाव, मान्य होंगी पहले से हासिल एक साथ दो डिग्रियां, इनको होगा फायदा

Kaushiki | Published:
Share
ugc new rule 2025
ugc new rule 2025

UGC ने नए दिशा-निर्देशों के तहत एक ही शैक्षणिक सत्र में दो डिग्रियां लेने की अनुमति दी है, बशर्ते कक्षाओं का समय एक साथ न हो। यह नियम डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रमों पर लागू होगा, लेकिन पीएचडी और एमफिल पर नहीं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। 2025 में UGC ने अपने दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए यह घोषणा की है कि अब एक ही शैक्षणिक सत्र में ली गई दो डिग्रियां पूरी तरह मान्य होंगी।

इससे पहले एक साथ दो डिग्रियां हासिल करना छात्रों के लिए मुश्किल था और यह साफ नहीं था कि इन डिग्रियों को मान्यता मिलेगी या नहीं। अब यह नया नियम उन छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है, जो एक ही समय में दो एकेडमिक प्रोग्राम को पूरा करना चाहते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए, छात्र यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर जा सकते हैं

ये खबर भी पढ़ें... UGC NET 2025 का परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

क्या कहते हैं नए नियम

UGC के नए नियम के मुताबिक, अब छात्र दो डिग्रियां ले सकते हैं। इस नए दिशा-निर्देश के तहत, एक छात्र अब एक रेगुलर और एक डिस्टेंस या ऑनलाइन मोड में डिग्री ले सकता है। बशर्ते कक्षाओं का समय एक साथ न हो।

बता दें कि यह नियम डिप्लोमा, ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कार्यक्रमों पर लागू होगा, लेकिन यह पीएचडी और एमफिल कार्यक्रमों पर लागू नहीं है। ये रहा नोटिफिकेशन 👇....



ये खबर भी पढ़ें... UGC New Rules 2025 : पुराने एग्जाम पैटर्न में बदलाव, अब इन तरीकों से मिलेंगे मार्क्स

पहले के नियमों में बदलाव

पहले UGC के नियम काफी सख्त थे। छात्रों को केवल एक रेगुलर डिग्री के साथ एक डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स को डिस्टेंस मोड में लेने की अनुमति थी।

2020 में, UGC ने पहली बार एक रेगुलर डिग्री के साथ एक डिग्री डिस्टेंस या ऑनलाइन मोड में लेने की अनुमति दी गई। लेकिन इन दोनों डिग्रियों को रेगुलर मोड में लेने की अनुमति नहीं थी।

2022 में UGC ने कुछ ढील दी और छात्रों को दो रेगुलर डिग्रियां लेने की अनुमति दी, बशर्ते कक्षाओं का समय न टकराए।

ये खबर भी पढ़ें... UGC net 2025 : एंट्रेंस एग्जाम जनरल एप्टीट्यूड में 50 सवाल और चुने गए विषय के पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल होंगे

2022 से पहले की डिग्रियों को मिलेगा फायदा

नए गाइडलाइन्स के तहत, 2022 से पहले एक साथ ली गई दो डिग्रियां अब वैध मानी जाएंगी। यह उन छात्रों के लिए राहत की खबर है जिन्होंने 2022 से पहले एक साथ दो डिग्रियां ली थीं और अब तक उन्हें मान्यता प्राप्त नहीं हो रही थी।

UGC का यह कदम भारतीय शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव है, जो छात्रों को अधिक अवसर और लचीलापन देगा। इसके माध्यम से छात्रों को अपनी शैक्षणिक और करियर संबंधित उद्देश्य आसानी से मिलने में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें... बिना डिग्री के लॉयर कैसे बनें, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Big decision of UGC | UGC Guidelines | यूजीसी का बड़ा फैसला | यूजीसी के नए नियम | नया शैक्षणिक सत्र | एजुकेशन न्यूज | Indian Education system

Tags:
  • नया शैक्षणिक सत्र
  • एजुकेशन न्यूज
  • यूजीसी के नए नियम
  • Indian Education system
  • UGC
  • यूजीसी
  • Big decision of UGC
  • यूजीसी का बड़ा फैसला
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
  • UGC Guidelines
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर