UPSC Prelims Tips : चार बार IFS का कटऑफ हासिल करने वाले अफसर ने बताया UPSC का मास्टर प्लान

Shreya Nakade | May 18, 2024, 09:21 IST
Share
UPSC Prelims 2024 Tips
UPSC Prelims 2024 Tips

चार बार IFS का कटऑफ हासिल करने वाले और लगातार 5 बार UPSC प्रीलिम्स क्लियर करने वाले IFS अधिकारी ने UPSC प्रीलिम्स के पहले कुछ खास टिप्स साझा की हैं।

दुनिया के सबसे कठिन इम्तिहानों में से एक भारत का यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ( UPSC ) लाखों लोगों का सपना होता है, लेकिन सिर्फ कुछ ही इसे पूरा कर पाते हैं। UPSC की परीक्षा देने का सही तरीका न मालूम होने के कारण कई योग्य उम्मीदवार भी इस परीक्षा को पास करने से चूक जाते हैं। लेकिन अब इस वजह से कोई उम्मीदवार परीक्षा पास करने से नहीं चूकेगा, क्योंकि आईएफएस ऑफिसर रमेश बिश्नोई ( IFS Ramesh Bishnoi ) ने UPSC Prelims क्लियर करने का मास्टर प्लान बताया है। IIT Bombay के पूर्व छात्र IFS रमेश बिश्नोई ने लगातार 5 बार UPSC प्रीलिम्स पास किया है। इसके अलावा 4 बार IFS कटऑफ भी हासिल किया है।

UPSC प्रीलिम्स टिप्स


IFS रमेश बिश्नोई ने संघ लोक सेवा आयोग केप्रीलिम्स को पास करने के लिए परीक्षा से एक महीने पहले कुछ खास टिप्स ( UPSC Prelims Tips ) दी है। यह टिप्स परीक्षा पास करने में बहुत मददगार हो सकती है-

रीड, रिवाइज और टेस्ट - सबसे कारगर मंत्र


IFS अफसर रमेश बिश्नोई ने UPSC Prelims के लिए रीड, रिवाइज और टेस्ट यानी पढ़ना, दोहराना और टेस्ट देने को सबसे कारगर मंत्र बताया है। उन्होंने कहा- परीक्षा के कुछ दिनों पहले उम्मीदवार नई अध्ययन सामग्री खरीदने से बचें और पहले से ही कवर किए गए पाठ्यक्रम को दोहराते रहें।

मॉक टेस्ट लें


IFS अधिकारी ने प्रीलिम्स में बैठने से पहले गलतियों को पहचानने और उन्हें दूर करने के लिए अधिक से अधिक "मॉक टेस्ट" देने की बात कही है। सभी उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट लेने चाहिए।

नोट्स बनाएं


नई उपयोगी जानकारियों और मुख्य विषयों के ऑनलाइन/ऑफ़लाइन नोट्स बनाएं। इसके अलावा अपनी गलतियों के भी नोट्स बनाते रहे। IFS अधिकारी के अनुसार यह अंतिम समय में रिवीजन के लिए बहुत काम आएगा और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

गुणवत्ता पर दें ध्यान


बिश्नोई ने क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी ( Quality over Quantity ) पर जोर देने की बात कही है। उन्होंने कहा ऐसे विषयों या कामों से बचना चाहिए जो समय बर्बाद करे। इसके अलावा पिछले पेपर्स के आधार पर, उन प्रश्नों, सूचनाओं और विषयों को प्राथमिकता दें जिनके आने की संभावना अधिक हो।

पुराने प्रश्नपत्र सॉल्व करें


अफसर रमेश बिश्नोई की टिप है कि पिछले 10 वर्षों के यूपीएससी प्रारंभिक प्रश्न पत्रों (UPSC Prelims Question Paper ) का विश्लेषण करें। कई प्रश्न और विषय दोहराए जाते हैं। PYQs (पिछले वर्ष के प्रश्न) का अभ्यास करके, आप अपने स्कोर में काफी सुधार कर सकते हैं।

राजनीति, भूगोल और अर्थव्यवस्था की अच्छी समझ


IIT Bombay के पूर्व छात्र ने यूपीएससी उम्मीदवारों को राजनीति, भूगोल और अर्थव्यवस्था की अपनी समझ को मजबूत करने की सलाह दी। उनके अनुसार इससे निवेश किए गए समय पर उच्च रिटर्न मिलेगा और आवश्यक प्रश्नों में आसानी होगी।

UPSC को सरप्राइज पसंद


आईएफएस अधिकारी ने यह भी कहा कि "यूपीएससी को आश्चर्य पसंद है"। उन्होंने विभिन्न प्रश्न पैटर्न से अवगत होने के लिए विभिन्न कोचिंग सेंटरों से मॉक टेस्ट लेने की सलाह दी। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन शांत रहने में मदद मिलेगी, भले ही प्रारूप आश्चर्यचकित कर देने वाला हो।

ये खबर भी पढ़िये...

बिना UPSC पास किए कैसे बना IAS, आपको हैरान कर देगी ये कहानी

16 जून को है upsc pre 2024


UPSC Prelims 2024 की परीक्षा 16 जून को होने वाली है। परीक्षा के एक महीने पहले IFS अधिकारी द्वारा साझा की गई यह टिप्स उम्मीदवारों के लिए गोल्डन टिप्स सिद्ध हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िये...

इस राज्य में फ्री में कर सकते हैं UPSC की कोचिंग, जानिए कैसे ?

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

UPSC प्रीलिम्ल

Tags:
  • UPSC Prelims 2024
  • UPSC Prelims Tips
  • UPSC Prelims
  • IFS रमेश बिश्नोई
  • UPSC प्रीलिम्ल
  • UPSC प्रीलिम्स टिप्स
  • upsc pre 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज