महाकाल के दरबार में गोविंदा ने खोल दिया अपने जीवन का सबसे बड़ा राज

Kaushiki | Mar 30, 2025, 10:46 IST
Share
govinda..
govinda..

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने महाकाल मंदिर में अपने पैर में गोली लगने और हादसों से बचने का अनुभव साझा किया, महाकाल की कृपा से जीवन बचा। मंदिर में गोविंदा को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने शनिवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वहां उन्होंने अपनी जीवन यात्रा के कठिन दौर के बारे में भी खुलासा किया। गोविंदा ने मीडिया से बातचीत करते समय बताया कि, कैसे उनके पैर में गोली लग गई थी और कैसे वह महाकाल की कृपा से उस हादसे से बच गए।

ये खबर भी पढ़ें... भारत में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का ट्रेंड, क्या गोविंदा-सुनीता भी बनेंगे हिस्सा

शूटिंग के समय हुआ हादसा

गोविंदा ने बताया कि वे उस दिन आराम से बैठे हुए थे। उनके पास में ही बंदूक रखी हुई थी, जो अचानक फाइल पर गिर गई, जिससे गोली चल गई। यह गोली उनके हार्ट या पेट में भी लग सकती थी, लेकिन जैसे ही वे खड़े हुए, गोली उनके शिन से होती हुई घुटने में अटक गई। गोविंदा के मुताबिक, यह पूरी घटना महाकाल की कृपा थी कि वे गंभीर चोट से बच गए। गोविंदा ने यह भी कहा कि ये पहला मौका नहीं था जब वे बड़े हादसे से बचे हों। उन्होंने बताया कि एक बार ऊंची इमारत से गिरने से भी वे बच गए थे और ये सब भगवान की कृपा से हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...गोविंदा ने क्यों कहा था, 'सुनीता तैयार रहे, मेरी कुंडली में दूसरी शादी है'?

महाकाल मंदिर में आशीर्वाद

बता दें कि, गोविंदा ने महाकालेश्वर मंदिर में करीब 20 मिनट बिताए और भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। मंदिर में गोविंदा को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

ये खबर भी पढ़ें...Govinda Divorce Rumours : क्या टूटेगा 37 साल पुराना गोविंदा-सुनीता का रिश्ता?

गोविंदा का मैसेज

गोविंदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “मैं बच्चों से यह कहना चाहता हूं कि वे हमेशा माता-पिता की सेवा में जुड़े रहें। यह जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य है।” साथ ही, उन्होंने अपनी यात्रा के समय के एक्सपेरिएंसेस को शेयर्ड करते हुए कहा कि उन्होंने कई बार परफेक्ट लाइफ को खोने से बचने के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया। गोविंदा ने कहा कि बच्चों को हमेशा माता-पिता की सेवा करनी चाहिए और जीवन में ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...गोली लगने से घायल हुए अभिनेता गोविंदा, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • महाकाल
  • उज्जैन का महाकाल मंदिर
  • गोविंदा
  • मनोरंजन न्यूज
  • गोविंदा को लगी गोली
  • actor govinda
  • govinda news latest
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती