फरहा खान के बयान पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले- अपना बॉलीवुड संभालो
Kaushiki | Feb 26, 2025, 12:24 IST
FARAH KHAN CONTROVERSY
फराह खान के होली विवादित बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि सनातन धर्म पर किसी भी तरह का हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोरियोग्राफर फराह खान के होली पर दिए गए विवादित बयान के बाद पूरे देश में नाराजगी की लहर दौड़ गई है। फराह खान ने अपने एक कार्यक्रम में होली को ‘छपरी लोगों का त्योहार’ बताया, जिससे सनातन धर्म के फोल्लोवेर्स की इमोशंस को हर्ट हुईं। अब इस बयान पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फराह को अपना धर्म और बॉलीवुड संभालने की नसीहत दी। उन्होंने साफ कहा कि सनातन धर्म पर किसी भी तरह का हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, महाकुंभ पर निशाना साधने वालों को भी पंडित मिश्रा ने खरी-खरी सुना दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग महाकुंभ और अन्य सनातनी परंपराओं पर सवाल उठा रहे हैं। जब भी सनातन धर्म के अनुयायी एकजुट होते हैं, तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है। उन्होंने कहा, “यह एक गहरी साजिश है, ताकि सनातन धर्म को कमजोर किया जा सके, लेकिन अब धर्म की शक्ति जाग चुकी है और इसे कोई भी रोक नहीं सकता।”
पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने बयान के जरिए सनातन धर्म पर उंगली उठाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि धर्म को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को अब करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हम अपने धर्म और परंपराओं को बचाने के लिए एकजुट हों और ऐसे लोगों का विरोध करें, जो सनातन धर्म पर गलत टिप्पणियां कर रहे हैं।” उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश करने वाले लोगों को करारा जवाब मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
पंडित मिश्रा का तीखा जवाब
पंडित मिश्रा ने फराह के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, उन्हें अपने धर्म और बॉलीवुड पर ध्यान देना चाहिए, न कि सनातन धर्म पर अनावश्यक टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर कोई सनातन धर्म पर बेवजह उंगली उठाएगा, तो उसे एक दिन पछताना पड़ेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म सिर्फ एक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि पूरे विश्व का आधार है। फराह को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को लेकर नकारात्मक बयान देने से पहले उन्हें इसके महत्व को समझना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें...
सनातन धर्म कमजोर नहीं
ये खबर भी पढ़ें..
सनातन धर्म पर उंगली मत उठाना
ये खबर भी पढ़ें...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari