री-रिलीज पर Sanam Teri Kasam ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, नई फिल्मों को दी कड़ी टक्कर
Kaushiki | Feb 09, 2025, 15:33 IST
sanam teri kasam
री-रिलीज पर 'सनम तेरी कसम' ने अपनी 2016 की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, क्या यह नई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी...
फिल्म 'सनम तेरी कसम'(जो पहली बार 2016 में रिलीज हुई थी) अब री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर की इस फिल्म को वैलेंटाइन्स वीक के मौके पर 7 फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में उतारा गया।
हैरानी की बात ये है कि इस बार फिल्म ने अपने ऑरिजनल कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले दिन इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी ओपनिंग कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन भी इसने अच्छी कलेक्शन की। दो दिनों में ही फिल्म का कुल कलेक्शन इतने रुपए कमा लिए, जो कि इसकी 2016 की पूरी लाइफटाइम कमाई से ज्यादा है।
बता दें कि, राधिका राय और विनय सपरू के निर्देशन में बनी 'सनम तेरी कसम' ने री-रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 5 करोड़ रुपए हो गया। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 9 करोड़ रुपए हो चुका है, जो इसके पहले प्रदर्शन से कहीं बेहतर है। ये फिल्म अब नई फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।
अभी फिलहाल थिएटर्स में हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' और खुशी-जुनैद की 'लवयापा' जैसी फिल्में लगी हुई हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही हैं। वहीं 'सनम तेरी कसम' ने अपनी री-रिलीज के साथ इन फिल्मों को चुनौती दे दी है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही 3 लाख टिकटें बेच डाली हैं और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।
ऐसे में फिल्म के इस शानदार कलेक्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि, आने वाले दिनों में ये फिल्म और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मेकर्स और फैंस को उम्मीद है कि री-रिलीज के जरिए फिल्म एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।
आपको बता दें कि,'सनम तेरी कसम' की मावरा होकेन ने 5 फरवरी को अमीर गिलानी से शादी कर ली। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "बिस्मिल्लाह, मैंने तुम्हें ढूंढ लिया।" मावरा ने ग्रीन लहंगा और हैवी जूलरी में मिनिमल मेकअप के साथ खूबसूरत लुक अपनाया। वहीं, अमीर गिलानी ने ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहना। दोनों ने रोमांटिक फोटोशूट कराया, जिसमें अमीर अपनी दुल्हन को बाहों में थामे नजर आए। फैंस अब कपल को उनकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
हैरानी की बात ये है कि इस बार फिल्म ने अपने ऑरिजनल कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले दिन इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी ओपनिंग कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन भी इसने अच्छी कलेक्शन की। दो दिनों में ही फिल्म का कुल कलेक्शन इतने रुपए कमा लिए, जो कि इसकी 2016 की पूरी लाइफटाइम कमाई से ज्यादा है।
2016 में फ्लॉप हुई थी फिल्म
जब ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी, तब ये बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसका नेट लाइफटाइम कलेक्शन महज 8 करोड़ 3 लाख रुपए रहा था। हालांकि दर्शकों को फिल्म की कहानी, म्यूजिक और स्टार कास्ट का अभिनय पसंद आया था। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की थी। इन सबको ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट लाने से पहले इसे वैलेंटाइन्स वीक पर री-रिलीज किया।
ये खबर भी पढ़ें...
री-रिलीज पर शानदार कलेक्शन
ये खबर भी पढ़ें..
नई फिल्मों को दी कड़ी चुनौती
ऐसे में फिल्म के इस शानदार कलेक्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि, आने वाले दिनों में ये फिल्म और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मेकर्स और फैंस को उम्मीद है कि री-रिलीज के जरिए फिल्म एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।
ये खबर भी पढ़ें..
मावरा होकेन की शादी
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj