फैंस के दिलों पर छाई 'छावा', एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स
Kaushiki | Feb 10, 2025, 16:30 IST
CHAVVA MOVIE
विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी 2025 को रिलीज हो रही है, जिसकी एडवांस बुकिंग में 24 घंटे के भीतर 18 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं।बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता साबित होगी।
विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने शुरू होते ही जोरदार प्रदर्शन किया है। केवल 24 घंटे में ओपनिंग डे के लिए 18 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं और अब तक फिल्म ने 1.54 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
फिल्म में विक्की कौशल मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी लीडिंग रोल में हैं। फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि छावा बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता साबित होगी।
खबरों के मुताबिक, फिल्म के शुरुआती प्रदर्शन को लेकर छावा ने एडवांस बुकिंग में 24 घंटे से भी कम समय में 1.54 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये आंकड़ा रविवार शाम 5:30 बजे तक का है। टिकटों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है और सिनेमाघरों में भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है।
खबरों के मुताबिक, छावा फिल्म का सबसे महंगा टिकट मुंबई के मेसन पीवीआर जियो वर्ल्ड ड्राइव इन थिएटर में मिल रहा है। यहां एक टिकट की कीमत 2,570 रुपए तक है। इसके बावजूद यहां की टिकटें भी तेजी से बिक रही हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग में यह थिएटर भी चर्चा में है और यहां के शो हाउसफुल होने की संभावना है।
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छावा की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी साझा की। उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उनकी तैयारी की झलक दिखाई दी। इस पोस्ट के बाद फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। विकी ने अपने पोस्ट में फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करते हुए फैंस से सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील की।
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित छावा में विकी कौशल मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना लीडिंग रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म का रन टाइम दो घंटे, 41 मिनट और 50 सेकेंड है। इस ऐतिहासिक ड्रामा को मैडडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
फिल्म में विक्की कौशल मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी लीडिंग रोल में हैं। फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि छावा बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता साबित होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
प्री-सेल्स में अब तक की कमाई
सबसे महंगा टिकट मुंबई में
ये खबर भी पढ़ें..
विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
ये खबर भी पढ़ें..
छावा फिल्म की कहानी
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta