फैक्ट चेक : क्या कांग्रेस बनाना चाहती है भारत को इस्लामिक राष्ट्र, सीक्रेट डॉक्यूमेंट वायरल, जानें क्या है सच्चाई
Amresh Kushwaha | Sept 21, 2024, 13:38 IST
भारत को इस्लामिक राष्ट्र
इन दिनों सोशल मीडिया पर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने वाला सीक्रेट डॉक्यूमेंट वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर यूजर डॉक्यूमेंट को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक कथित सीक्रेट डॉक्यूमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना का जिक्र किया गया है। यह दावा किया जा रहा है कि यह डॉक्यूमेंट कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है और इसे बीजेपी सरकार द्वारा उजागर किया गया है। आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : सरकार बदलने पर करेंगे हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई, राहुल गांधी ने दी धमकी! जानें वायरल वीडियो का सच
2 मिनट 20 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आज तक की एक एंकर डॉक्यूमेंट के बारे में बता रही हैं। इसका शीर्षक हैं- "टुवर्ड्स रूल ऑफ इस्लाम इन इंडिया"। एंकर बताती हैं कि इस डॉक्यूमेंट में क्या-क्या लिखा हुआ है। डॉक्यूमेंट के अनुसार, भारत में नौ जिलों में मुस्लिमों की आबादी 75 प्रतिशत से अधिक है। अगर 10 प्रतिशत मुस्लिम आबादी भी पीएफआई के साथ आ जाए तो बुजदिल समुदाय को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया जाएगा। इस रिपोर्ट में डॉक्यूमेंट के बारे में और भी कई बातें बताई गई हैं जिन्हें नीचे वीडियो में देखा जा सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने की पीएम मोदी को वोट देने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो को यूजर्स ने एक्स और फेसबुक पर शेयर किया है।
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "आज तक" ने खुलासा किया। खानग्रेस एक आतंकवादी संगठन है, जिसकी सरगना एंटोनियो माइनो है। बाप ने प्रभाकरण को खड़ा किया था...!? बेटा "पन्नू" को तैय्यार कर रहा है...!? पहचान लो, यही है मोहब्बत की दुकान !
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो आजतक न्यूज चैनल की 2022 की एक रिपोर्ट में मिली। इसमें बिहार के फुलवारी शरीफ में संदिग्धों से एक विवादित डॉक्यूमेंट बरामद हुआ था। इस रिपोर्ट के अनुसार, यह डॉक्यूमेंट पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा था, न कि कांग्रेस पार्टी से। बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्धों पर यह आरोप था कि वे 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के मिशन पर काम कर रहे थे, लेकिन कहीं भी कांग्रेस का नाम इसमें शामिल नहीं था।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : क्या फिर से पलटेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से मुलाकात का वीडियो वायरल, जानें सच
वायरल वीडियो में दिखाए गए दस्तावेज की जांच करने के बाद यह साफ हुआ कि कांग्रेस पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है। 2022 में सामने आए इस दस्तावेज में दो संदिग्धों, मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज के ठिकानों से ये दस्तावेज मिले थे, जो पीएफआई से जुड़े थे। इन दोनों व्यक्तियों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी से भी जुड़ाव का आरोप था।
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस रिपोर्ट में कांग्रेस पार्टी का कहीं भी जिक्र नहीं है, और यह दावा करना कि कांग्रेस इस डॉक्यूमेंट के पीछे है, पूरी तरह से भ्रामक और गलत है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : सरकार बदलने पर करेंगे हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई, राहुल गांधी ने दी धमकी! जानें वायरल वीडियो का सच
जानें क्या है वीडियो में...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने की पीएम मोदी को वोट देने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "आज तक" ने खुलासा किया। खानग्रेस एक आतंकवादी संगठन है, जिसकी सरगना एंटोनियो माइनो है। बाप ने प्रभाकरण को खड़ा किया था...!? बेटा "पन्नू" को तैय्यार कर रहा है...!? पहचान लो, यही है मोहब्बत की दुकान !
"आज तक" ने खुलासा किया
*खानग्रेस एक आतंकवादी संगठन है*
*जिसकी सरगना एंटोनियो माइनो है*
*मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड*
*मुस्लिम लीग*
*देवबंद*
*तबलीक ए जमात*
*रजा अकादमी*
*इस्की मुख्य शाखाएँ है*
दादी भिंडरवाले को लाई थी...!?
बाप ने प्रभाकरण को खड़ा किया था...!? बेटा "पन्नू"… pic.twitter.com/6iXANYLBfc
— ocean jain (@ocjain4) September 18, 2024
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : क्या फिर से पलटेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से मुलाकात का वीडियो वायरल, जानें सच
जांच में कांग्रेस का नाम नहीं
गलत है वायरल वीडियो का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA