Relationship Tips: क्या आपके करीबी ही आपको कर रहे बीमार, PNAS के रिसर्च ने किया खुलासा

Kaushiki | Mar 11, 2026, 13:09 IST
Share
Relationship Tips
Relationship Tips

क्या जहरीले रिश्ते आपको बूढ़ा बना रहे हैं? PNAS की नई स्टडी बताती है कि कैसे नकारात्मक लोग आपकी कोशिकाओं और DNA को नुकसान पहुंचाकर उम्र घटा रहे हैं।

Relationship Tips: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि इस इंसान ने मेरा खून जला दिया या ये मुझे तनाव देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ कहने की बात नहीं है? हालिया PNAS रिसर्च के मुताबिक, हमारे आसपास मौजूद नेगेटिव लोग हमारी बायोलॉजिकल क्लॉक को तेज कर देते हैं।

साइंस कहता है कि आपके आसपास के टॉक्सिक लोग वास्तव में आपको बूढ़ा बना रहे हैं। ये बुढ़ापा चेहरे पर दिखने से पहले आपके शरीर के अंदर, आपकी सेल्स में शुरू हो जाता है। यानी, गलत लोगों का साथ आपको असमय बुढ़ापे की ओर धकेल रहा है।

fc88f068-2cf
fc88f068-2cf


कैसे हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में PNAS (Proceedings of the National Academy of Sciences) नाम की एक मशहूर USA की साइंटिफिक मैग्जीन में एक रिसर्च छपी है। इस स्टडी में 26 सौ से ज्यादा लोगों के सोशल लाइफ और उनकी सेहत की जांच की गई। साइंटिस्ट्स ने लोगों के थूक (Saliva) के सैम्पल्स से उनकी एपिजेनेटिक क्लॉक (Epigenetic Clock) चेक की।

ये क्लॉक आपकी असली उम्र नहीं, बल्कि आपके शरीर की इंटरनल एज बताती है। जांच में पता चला कि जिन लोगों के जीवन में ज्यादा स्ट्रेस्फुल रिश्ते थे, उनका शरीर अंदर से बहुत ज्यादा पुराना हो चुका था।

क्या होता है PNAS

PNAS (Proceedings of the National Academy of Sciences) दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित साइंटिफिक मैग्जीन में से एक है। ये USA की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की ऑफिसियल मैग्जीन है, जिसकी शुरुआत 1914 में हुई थी। इसे विज्ञान की दुनिया का गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है।

इसमें छपने वाले हर रिसर्च पेपर की विशेषज्ञों द्वारा जांच बहुत सख्त होती है। यहां बायोलॉजी, फिजिक्स और सोशल साइंस जैसे विषयों पर हाई-क्वालिटी रिसर्च पब्लिश होती है। इसकी रिलायबिलिटी इतनी है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक और संस्थान इसके डेटा पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।

कौन हैं ये हसलर्स जो उम्र चुरा रहे हैं

रिसर्च में ऐसे लोगों को हसलर्स (Hasslers) कहा गया है। ये वो लोग हैं जो आपके जीवन में बार-बार चिड़चिड़ापन और इमोशनल प्रेशर पैदा करते हैं। लगभग 30% लोगों के आसपास कम से कम एक ऐसा इंसान जरूर होता है।

स्टडी के मुताबिक, हर एक एक्स्ट्रा स्ट्रेस्फुल रिश्ता आपकी बायोलॉजिकल एज को 1.5% तक बढ़ा देता है। इसका मतलब है कि ऐसे लोगों के साथ रहने वाले लोग दूसरों की तुलना में करीब 9 महीने ज्यादा बूढ़े पाए गए।

शरीर के अंदर क्या बदल जाता है

जब आप किसी टॉक्सिक इंसान के साथ होते हैं, तो आपका शरीर फाइट-या-फ्लाइट मोड (healthy lifestyle) में आ जाता है। इससे शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ जाता है।

  • टेलोमेरेस का छोटा होना:
    हमारे DNA के सिरों पर प्रोटेक्टिव कैप होती है जिसे टेलोमेरेस कहते हैं। तनाव इन्हें छोटा कर देता है, जिससे कोशिकाएं जल्दी मरने लगती हैं।
  • सूजन (Inflammation):
    लगातार तनाव से शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सूजन बढ़ जाती है। इससे दिल की बीमारियां और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
  • मेटाबॉलिज्म पर असर:
    AIIMS दिल्ली के डॉक्टर्स का भी मानना है कि पुराना तनाव मेटाबॉलिज्म बिगाड़ देता है। इससे थकान, सिरदर्द और मोटापा बढ़ता है।

रिश्तों का गणित: परिवार और जीवनसाथी

रिसर्च (health experts) में एक और दिलचस्प बात सामने आई है। हर रिश्ते का असर शरीर पर अलग-अलग होता है। जैसे-

  • करीबी परिवार:
    माता-पिता या बच्चों के साथ खराब रिश्ते सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। चूंकि इन रिश्तों से दूर भागना मुश्किल होता है, इसलिए इनका तनाव शरीर को जल्दी बूढ़ा बनाता है।
  • जीवनसाथी:
    पार्टनर के साथ झगड़े का असर थोड़ा कम देखा गया। शायद इसलिए क्योंकि शादी में सपोर्ट और प्यार के पल कड़वाहट को बैलेंस कर देते हैं।

कैसे बचाएं खुद को

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि आप अपनी सोशल डाइट का भी ध्यान रखें। जैसे आप खराब खाना नहीं खाते, वैसे ही खराब लोगों से भी दूरी बनाएं।

  • बाउंड्री सेट करें: अगर किसी से दूर जाना संभव नहीं, तो उनसे बात करने की सीमा तय करें।
  • सेल्फ-केयर: तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें।
  • पॉजिटिव सर्कल: ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको खुशी और शांति देते हैं।
  • आपकी लंबी उम्र का राज सिर्फ दवाओं में नहीं, बल्कि आपकी मानसिक शांति में भी छिपा है।
ये खबरें भी पढ़ें...

Gen Z Relationships: क्या कहती है नई पीढ़ी के लिए प्यार और कमिटमेंट की नई रिलेशनशिप डिक्शनरी

Relationship Tips: फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस ने बदल दी कैसे बदल दी शादी की डेफिनिशन

Relationship Tips : पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कसशन क्यों जरुरी, जानिए कारण

Gen Z Relationships: स्लो बर्निंग रिलेशनशिप कैसे बन रहा है Gen Z का न्यू नॉर्मल, ये है मेन रीजन

Tags:
  • Relationship
  • lifestyle
  • जीवनसाथी
  • रिसर्च
  • health experts
  • healthy lifestyle
  • relationship tips
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें