52 साल पुरानी कार के साथ महाकुंभ पहुंचे बाबा, कार को मां मानते हैं
Sourabh Bhatnagar | Jan 12, 2025, 12:44 IST
ambassdor baba
एंबेसडर बाबा, जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं, 52 साल पुरानी एंबेसडर कार के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं। उनकी कार और नाम ने उन्हें आकर्षण का केंद्र बना दिया है, और लोग उन्हें टॉर्जन बाबा भी कहते हैं।
प्रयागराज के संगम नगरी में गंगा धरा पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होने जा रहा है। महाकुंभ में कई नामी बाबा पहुंचे हैं और अभी भी देश-विदेश से बाबाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब ऐसे में एंबेसडर बाबा के नाम से मशहूर जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं वो भी महाकुंभ पहुंचे हैं। ये एंबेसडर बाबा अपनी अनोखी कार को लेकर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वो 52 साल पुरानी एंबेसडर कार से चलते हैं। इसलिए उन्होंने अपना नाम एंबेसडर बाबा रख लिया है। लोग उन्हें टॉर्जन बाबा के नाम से भी बुलाते हैं।
महाकुंभ में पहुंचे एंबेसडर बाबा का असली नाम महंत राजगिरी है। वह इंदौर से महाकुंभ में आए हैं और अक्सर बड़े धार्मिक आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। एंबेसडर बाबा ने अपने परिवार और भौतिक सुख-सुविधाओं से संन्यास ले लिया है। अब उनके पास केवल एक एंबेसडर कार है, जो उनका स्थायी साथी बन चुकी है।
बता दें कि, यह एंबेसडर कार करीब 52 साल पुरानी है और बाबा का जीवन इसी कार के साथ जुड़ा हुआ है। उन्हें यह कार लगभग 40 साल पहले दान में मिली थी और तब से उन्होंने इसे ही अपना घर बना लिया है। ये एंबेसडर कार हमेशा बाबा के साथ रहती है। यही कारण है कि, लोग उन्हें 'एंबेसडर बाबा' के नाम से पहचानते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एंबेसडर कार 1972 मॉडल की है। इस एंबेसडर कार को बाबा ने सैफरन कलर में पेंट करा रखा है। एंबेसडर बाबा की उम्र 50 साल से ज्यादा है। बाबा इसी एंबेसडर कार से पिछले चार साल से कुंभ आ रहे है। वो इसी में सोते हैं और इसी में खाते हैं। वो अपने इस कार को अपनी जिंदगी बताते हैं।
एंबेसडर बाबा इन दिनों महाकुंभ में संगम किनारे अपनी कुटिया में रह रहे हैं, जहां उनकी अनोखी एंबेसडर कार भी कुटिया के सामने खड़ी है। बाबा का मानना है कि उन्होंने अपनी कार को मां का दर्जा दिया है और इसी कार में उन्हें आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि मिलती है।
जानिए कौन हैं एंबेसडर बाबा
बता दें कि, यह एंबेसडर कार करीब 52 साल पुरानी है और बाबा का जीवन इसी कार के साथ जुड़ा हुआ है। उन्हें यह कार लगभग 40 साल पहले दान में मिली थी और तब से उन्होंने इसे ही अपना घर बना लिया है। ये एंबेसडर कार हमेशा बाबा के साथ रहती है। यही कारण है कि, लोग उन्हें 'एंबेसडर बाबा' के नाम से पहचानते हैं।
1972 मॉडल की है एंबेसडर
चलता फिरता आश्रम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA