महाकुंभ में महिला नागा साधु : शक्ति, तप और श्रद्धा का प्रतीक
Ravi Singh | Jan 14, 2025, 16:32 IST
Prayagraj Maha Kumbh Women Naga Sadhu Life Journey Photograph: (the sootr)
महाकुंभ में नागा साधु हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। लेकिन क्या आप महिला नागा साधुओं के बारे में जानते हैं? आइए जानते हैं महिला नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया के बारे में...
महाकुंभ में नागा साधु हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। नागा साधुओं की अजीब दुनिया ज्यादातर लोगों के लिए चर्चा का विषय होती है क्योंकि सांसारिक मोह-माया त्याग चुके नागा साधु एक अलग तरह का जीवन जीते हैं। नागा साधु 17 श्रृंगार करके शिव भक्ति में लीन रहते हैं। नागा साधुओं के बारे में आज भी लोगों को थोड़ी बहुत जानकारी है, लेकिन क्या आप महिला नागा साधुओं के बारे में जानते हैं? आइए, जानते हैं महिला नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया के बारे में...
कौन बनाता है
![6ec068dc-e29]()
Women Naga Sadhu बनने के बाद सभी साधु-साध्वियां उन्हें माता कहकर बुलाते हैं। माई बाड़ा, जिसे अब दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा कहा जाता है, में महिला नागा साधु हैं। नागा साधु-संतों के बीच एक उपाधि है। साधुओं में वैष्णव, शैव और उदासी संप्रदाय हैं। इन तीन संप्रदायों के अखाड़े नागा साधु बनाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
कौन हैं इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, MP से है खास कनेक्शन
महाकुंभ में मिलेंगे अनोखे बाबा, एक हाथ उठाए से लेकर कंप्यूटर प्रेमी तक
![a5b78b3e-5dd]()
इनका जीवन पुरुष नागा साधुओं से अलग होता है। महिला नागा साधु सांसारिक जीवन छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाती हैं। वे अपने गृहस्थ जीवन का त्याग कर देती हैं। उनका दिन पूजा-पाठ से शुरू होता है और पूजा-पाठ से ही खत्म होता है। महिला नागा साधुओं को शिव-पार्वती के अलावा देवी काली की भी भक्त माना जाता है। पूजा-पाठ ही उनके जीवन का मुख्य आधार होता है। उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
![Kumbh Mela 2019 Surprising Facts About Female Naga Sadhus, Date Of Shahi Snan Date And Royal Bath - Amar Ujala Hindi News Live - Kumbh Mela 2019 :महिला नागा साधुओं की रहस्यमय]()
महिलाओं के लिए नागा साधु बनने का रास्ता बेहद कठिन है। इसमें 10 से 15 साल तक कठोर ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना होता है। गुरु को अपनी योग्यता और ईश्वर के प्रति समर्पण का प्रमाण देना होता है। महिला नागा साधुओं को जीवित रहते हुए पिंडदान और मुंडन करवाना भी अनिवार्य है। नागा साधु बनने की प्रक्रिया में महिलाओं को कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है।
![090c4a2f-47c]()
महिला नागा साधु बनने के बाद सभी साधु-साध्वियां उन्हें आदरपूर्वक 'माता' कहकर पुकारते हैं। पुरुष नागा साधु दो तरह के होते हैं, एक जो वस्त्र धारण करते हैं और दूसरे जो दिगंबर होते हैं। यह उनकी मर्जी होती है कि वे अपने शरीर पर कुछ वस्त्र धारण करना चाहते हैं या पूरी तरह नग्न रहना चाहते हैं, लेकिन महिला नागा साधुओं के लिए नियम है कि उन्हें भगवा वस्त्र धारण करना होता है। वे दिगंबर नहीं हो सकतीं। कुंभ के दौरान महिला नागा साधुओं के लिए एक माई बाड़ा बनाया जाता है, जिसमें सभी महिला नागा साधु माताएं रहती हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ: पहले अमृत स्नान में साधुओं का भव्य प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
प्रयागराज महाकुंभ का पहला अमृत स्नान
![Mahila Naga Sadhu who becomes female Naga Sadhu their world is very strange | Female Naga Sadhu: जानें कौन बनती हैं महिला नागा साधु, बेहद विचित्र होती है उनकी दुनिया | Hindi News,]()
जिस तरह पुरुष नागा साधु नग्न रहते हैं, उसी तरह महिला नागा साधुओं के लिए भी नग्न रहने का कोई नियम नहीं है। महिला नागा साधु दिगंबर (बिना कपड़ों के) नहीं रहती हैं, बल्कि वे भगवा वस्त्र पहनती हैं। यह कपड़ा सिला हुआ नहीं होता है। यह रंग उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। महिला नागा साधु लंबा भगवा रंग का कपड़ा इस तरह पहनती हैं कि उनका पूरा शरीर ढका रहे।
![080dd2b9-a97]()
नागा साधुओं की दिनचर्या आध्यात्मिक साधना से भरी होती है। वे सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं और भगवान शिव का नाम जपते हैं। दोपहर के भोजन के बाद वे फिर से भगवान शिव का नाम जपते हैं। शाम को वे भगवान दत्तात्रेय की पूजा करते हैं। उनका भोजन सादा होता है, जिसमें जड़ें, फल, जड़ी-बूटियाँ और कई तरह की पत्तियाँ शामिल होती हैं। महिला नागा साधु केवल प्राकृतिक और बिना पका हुआ भोजन ही खाती हैं।
![6d068a48-ea9]()
कुंभ मेले में महिला नागा साधु भी हिस्सा लेती हैं। वे किसी भी परिस्थिति में दिगंबर नहीं रह सकती हैं। महिला नागा साध्वी भगवा रंग के बिना सिले हुए कपड़े पहनती हैं। इस पोशाक की वजह से वे पीरियड्स के दौरान भी प्रवाह वाली जगह पर एक छोटा कपड़ा रख सकती हैं। साथ ही, पीरियड्स के दौरान वे गंगा में स्नान नहीं करती हैं, बस गंगा जल छिड़कती हैं।
कौन बनाता है महिला नागा साधु
6ec068dc-e29
Women Naga Sadhu बनने के बाद सभी साधु-साध्वियां उन्हें माता कहकर बुलाते हैं। माई बाड़ा, जिसे अब दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा कहा जाता है, में महिला नागा साधु हैं। नागा साधु-संतों के बीच एक उपाधि है। साधुओं में वैष्णव, शैव और उदासी संप्रदाय हैं। इन तीन संप्रदायों के अखाड़े नागा साधु बनाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
कौन हैं इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, MP से है खास कनेक्शन
महाकुंभ में मिलेंगे अनोखे बाबा, एक हाथ उठाए से लेकर कंप्यूटर प्रेमी तक
पूजा-पाठ ही जीवन का मुख्य आधार
a5b78b3e-5dd
इनका जीवन पुरुष नागा साधुओं से अलग होता है। महिला नागा साधु सांसारिक जीवन छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाती हैं। वे अपने गृहस्थ जीवन का त्याग कर देती हैं। उनका दिन पूजा-पाठ से शुरू होता है और पूजा-पाठ से ही खत्म होता है। महिला नागा साधुओं को शिव-पार्वती के अलावा देवी काली की भी भक्त माना जाता है। पूजा-पाठ ही उनके जीवन का मुख्य आधार होता है। उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
नागा साधु बनने की प्रक्रिया
Kumbh Mela 2019 Surprising Facts About Female Naga Sadhus, Date Of Shahi Snan Date And Royal Bath - Amar Ujala Hindi News Live - Kumbh Mela 2019 :महिला नागा साधुओं की रहस्यमय
महिलाओं के लिए नागा साधु बनने का रास्ता बेहद कठिन है। इसमें 10 से 15 साल तक कठोर ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना होता है। गुरु को अपनी योग्यता और ईश्वर के प्रति समर्पण का प्रमाण देना होता है। महिला नागा साधुओं को जीवित रहते हुए पिंडदान और मुंडन करवाना भी अनिवार्य है। नागा साधु बनने की प्रक्रिया में महिलाओं को कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है।
माता कहकर करते हैं संबोधित
090c4a2f-47c
महिला नागा साधु बनने के बाद सभी साधु-साध्वियां उन्हें आदरपूर्वक 'माता' कहकर पुकारते हैं। पुरुष नागा साधु दो तरह के होते हैं, एक जो वस्त्र धारण करते हैं और दूसरे जो दिगंबर होते हैं। यह उनकी मर्जी होती है कि वे अपने शरीर पर कुछ वस्त्र धारण करना चाहते हैं या पूरी तरह नग्न रहना चाहते हैं, लेकिन महिला नागा साधुओं के लिए नियम है कि उन्हें भगवा वस्त्र धारण करना होता है। वे दिगंबर नहीं हो सकतीं। कुंभ के दौरान महिला नागा साधुओं के लिए एक माई बाड़ा बनाया जाता है, जिसमें सभी महिला नागा साधु माताएं रहती हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ: पहले अमृत स्नान में साधुओं का भव्य प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
प्रयागराज महाकुंभ का पहला अमृत स्नान
निर्वस्त्र नहीं रहतीं महिला नागा साधु
Mahila Naga Sadhu who becomes female Naga Sadhu their world is very strange | Female Naga Sadhu: जानें कौन बनती हैं महिला नागा साधु, बेहद विचित्र होती है उनकी दुनिया | Hindi News,
जिस तरह पुरुष नागा साधु नग्न रहते हैं, उसी तरह महिला नागा साधुओं के लिए भी नग्न रहने का कोई नियम नहीं है। महिला नागा साधु दिगंबर (बिना कपड़ों के) नहीं रहती हैं, बल्कि वे भगवा वस्त्र पहनती हैं। यह कपड़ा सिला हुआ नहीं होता है। यह रंग उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। महिला नागा साधु लंबा भगवा रंग का कपड़ा इस तरह पहनती हैं कि उनका पूरा शरीर ढका रहे।
बिना पका भोजन करती हैं महिला साधु
080dd2b9-a97
नागा साधुओं की दिनचर्या आध्यात्मिक साधना से भरी होती है। वे सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं और भगवान शिव का नाम जपते हैं। दोपहर के भोजन के बाद वे फिर से भगवान शिव का नाम जपते हैं। शाम को वे भगवान दत्तात्रेय की पूजा करते हैं। उनका भोजन सादा होता है, जिसमें जड़ें, फल, जड़ी-बूटियाँ और कई तरह की पत्तियाँ शामिल होती हैं। महिला नागा साधु केवल प्राकृतिक और बिना पका हुआ भोजन ही खाती हैं।
पीरियड के दौरान गंगा स्नान का नियम
6d068a48-ea9
कुंभ मेले में महिला नागा साधु भी हिस्सा लेती हैं। वे किसी भी परिस्थिति में दिगंबर नहीं रह सकती हैं। महिला नागा साध्वी भगवा रंग के बिना सिले हुए कपड़े पहनती हैं। इस पोशाक की वजह से वे पीरियड्स के दौरान भी प्रवाह वाली जगह पर एक छोटा कपड़ा रख सकती हैं। साथ ही, पीरियड्स के दौरान वे गंगा में स्नान नहीं करती हैं, बस गंगा जल छिड़कती हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग