लोकसभा चुनाव 2024 : सोशल मीडिया पर तो कांग्रेस चुनाव जीत चुकी है, मगर…

Shreya Nakade | Jun 01, 2024, 11:54 IST
Share
सोशल मीडिया पर कांग्रेस आगे
सोशल मीडिया पर कांग्रेस आगे

लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव प्रचार थमने के बाद कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया आंकड़ों में भाजपा से आगे नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कांग्रेस को ज्यादा देखा और सुना है, मगर...

2024 लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने कांग्रेस को ज्यादा सुना है। सोशल मीडिया की जंग कांग्रेस पार्टी के पक्ष में गई है। हालांकि चुनाव में जीत किसकी होती है यह तो 4 जून को नतीजों के बाद ही साफ होगा। देखने वाली बात होगी कि क्या कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रदर्शन चुनाव नतीजों में दिखाई देता है?

2014 में जब एनडीए ने सत्ता में वापसी की तो देश भर में सोशल मीडिया भाजपा की लहर दौड़ाने का एक जरिए बना था। आज भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को भाजपा से ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिले हैं ( bjp and congress on social media )।

कांग्रेस बनाम भाजपा सोशल मीडिया स्टेटस

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस का सोशल मीडिया डेटा शेयर किया है। इसमें 16 मार्च से 30 मई तक किस पार्टी को अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म्स पर कितने व्यूज, लाइक और इंगेजमेंट मिली है इसका विवरण है-

यूट्यूब
कांग्रेस : 613 M Views
बीजेपी : 150 M Views

इंस्टाग्राम (एवरेज लाइक)
कांग्रेस : 1,22,000
बीजेपी : 26,945

एक्स (एवरेज लाइक)
कांग्रेस : 2,500-3,000
बीजेपी : 260-300

फेसबुक (एवरेज लाइक)
कांग्रेस : 1200-1500
बीजेपी : 150-250

ये खबर भी पढ़िए...

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी आगे, मगर लाइक्स और व्यूज में राहुल ने पछाड़ा

कांग्रेस की फेसबुक रीच
मार्च : 50M
मई :105M

एक्स इंप्रेशन
मार्च : 117M
मई : 128M

यूट्यूब व्यूज
मार्च : 80M
मई : 233M

इंस्टाग्राम रीच
मार्च : 78M
मई : 154M

ये खबर भी पढ़िए...

मोदी बने PM तो लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 1500 रुपए, जानें इस खबर की सच्चाई…

वॉर रुकवा दी, मीम नहीं रुकवा पाए

कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा और कांग्रेस के सोशल मीडिया आंकड़े जारी किए। आंकड़े जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि "पापा ने वॉर तो रुकवा दी पर मीम नहीं रुकवा पाए सोशल मीडिया पर"
इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया आंकड़ों के आधार पर जनता का मूड भी बताया। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- "आंकड़े बताते हैं कि लोग क्या सुन रहे थे, लोग क्या सुनना चाहते थे, लोगों का ध्यान किसने आकर्षित किया था।"

ये खबर भी पढ़िए...

अबकी बार 400 पार या INDIA की सरकार ? आज शाम एग्जिट पोल बताएंगे अनुमान

Tags:
  • 2024 लोकसभा चुनाव
  • कांग्रेस बनाम भाजपा सोशल मीडिया स्टेट्स
  • कांग्रेस पार्टी को भाजपा से ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिले
  • bjp and congress on social media
  • कांग्रेस का सोशल मीडिया डेटा
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

By Umeshwari Baghel

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
राजस्थान पुलिस में फेरबदल: 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जयपुर, जोधपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती

By Jageshwar prasad

राजस्थान पुलिस में फेरबदल: 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जयपुर, जोधपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती
अफसरों ने फोटो में गड्ढे भर सुधार दी सड़क, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए थे चार दिन में मरम्मत के निर्देश

By Sanjay Dhiman

अफसरों ने फोटो में गड्ढे भर सुधार दी सड़क, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए थे चार दिन में मरम्मत के निर्देश
छत्तीसगढ़ में मंत्रालय से फील्ड तक पौने दो सौ अफसर इधर से उधर, जमीन विवाद में उलझे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में मंत्रालय से फील्ड तक पौने दो सौ अफसर इधर से उधर, जमीन विवाद में उलझे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
अशोक गहलोत की सरकार को नसीहत, कहा - 10 साल का सबसे बड़ा अकाल, तुरंत हरकत में आए भजनलाल

By Ashish Bhardwaj

अशोक गहलोत की सरकार को नसीहत, कहा - 10 साल का सबसे बड़ा अकाल, तुरंत हरकत में आए भजनलाल
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का बड़ा री-सर्च अभियान : BLO घर-घर जाकर खोजेंगे गुमशुदा नाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का बड़ा री-सर्च अभियान : BLO घर-घर जाकर खोजेंगे गुमशुदा नाम
बालाघाट के आदिवासी इलाकों के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान, बच्चों की मौत वाले गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

By Sumit Kumar

बालाघाट के आदिवासी इलाकों के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान, बच्चों की मौत वाले गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं