पिछली बार गए थे केदारनाथ, जानें इस बार कहां जाएंगे पीएम मोदी
Amresh Kushwaha | Published:
पीएम मोदी मेडिटेशन
पिछली बार लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी ध्यान करने केदारनाथ गए थे, वहीं इस बार भी पीएम मोदी के ध्यान करने की बात सामने आ रही है। जानें इस बार वह कहां जाएंगे...
लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) में छठे चरण के मतदान हो चुके हैं और 1 जून को अंतिम चरण का चुनाव होना है। चुनाव के लिए 30 मई की शाम को प्रचार थम जाएगा। जैसा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी ( PM Modi )ने केदारनाथ में ध्यान किया था, वहीं इस बार भी पीएम मोदी के ध्यान करने की बात सामने आ रही है। जानें इस बार वह कहां जाएंगे...
ये खबर भी पढ़िए...सोशल मीडिया पर पीएम मोदी आगे, मगर लाइक्स और व्यूज में राहुल ने पछाड़ा
30 मई गुरुवार को पीएम मोदी सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम के आधिकारिक कार्यक्रम में 31 मई और एक जून का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान (मेडिटेशन) कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...2014 में 464 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस 328 पर ठिठकी, BJP अकेले 441 सीटों पर उतरी
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 1 जून को ध्यान पूरा करने के बाद कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली जाएंगे। संसदीय चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं और 1 जून को आखिरी चरण का मतदान होना है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी की कन्याकुमारी यात्रा ने ध्यान आकर्षित किया है। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा। आपको बता दे कि 2019 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी केदारनाथ गए थे, जहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज जाएंगे वाराणसी, पीएम नरेंद्र मोदी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को उतारा है। राय वाराणसी सीट से लगातार तीन बार हार का सामना कर चुके हैं, इसके बावजूद भी कांग्रेस ने चौथी बार उन्हें टिकट दिया है। बीजेपी दावा कर रही है कि पीएम मोदी एक बार फिर से भारी वोटों से जीतने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपना पर्चा दाखिल करने के दौरान एक रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार रैलियां की हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इलेक्ट्रिक स्कूटर ले सकती है आपकी जान! भूलकर भी ना करें ये गलतियां
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

चुनावी सभा को संबोधित कर तमिलनाडु जा सकते हैं PM

कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम जाएंगे मोदी
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 1 जून को ध्यान पूरा करने के बाद कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली जाएंगे। संसदीय चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं और 1 जून को आखिरी चरण का मतदान होना है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी की कन्याकुमारी यात्रा ने ध्यान आकर्षित किया है। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा। आपको बता दे कि 2019 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी केदारनाथ गए थे, जहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज जाएंगे वाराणसी, पीएम नरेंद्र मोदी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
पीएम मोदी के सामने अजय राय चुनावी अखाड़े में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को उतारा है। राय वाराणसी सीट से लगातार तीन बार हार का सामना कर चुके हैं, इसके बावजूद भी कांग्रेस ने चौथी बार उन्हें टिकट दिया है। बीजेपी दावा कर रही है कि पीएम मोदी एक बार फिर से भारी वोटों से जीतने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपना पर्चा दाखिल करने के दौरान एक रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार रैलियां की हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इलेक्ट्रिक स्कूटर ले सकती है आपकी जान! भूलकर भी ना करें ये गलतियां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari