20 हजार कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को बनाया यूट्यूब का बादशाह, एक माह में मिले 35 करोड़ व्यू

Amresh Kushwaha | May 17, 2024, 14:27 IST
Share
कैमरे से बोलिए
कैमरे से बोलिए कार्यक्रम

कांग्रेस में 20 हजार वॉलिंटियर शामिल हुए हैं और यह वॉलिंटियर 5 लाख से अधिक लोगों के साथ सीधे संपर्क में हैं। राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर 30 दिन में 35 करोड़ व्यूज आए हैं। जानें क्या है कांग्रेस की स्ट्रेटजी...

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एक आंकड़ा सामने आया है जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस में 20 हजार वॉलिंटियर शामिल हुए हैं और यह वॉलिंटियर 5 लाख से अधिक लोगों के साथ सीधे संपर्क में है। साथ ही राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल के बारे में भी बताया गया है कि उनके चैनल पर 30 दिन में 35 करोड़ व्यूज चले गए हैं। जानें क्या है कांग्रेस की स्ट्रेटजी...

ये खबर भी पढ़िए...PM नरेंद्र मोदी क्यों हुए रश्मिका मंदाना के फैन

सूत्रों से आई खबर

पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने एक बहु-आयामी सोशल मीडिया रणनीति अपनाई है, जिसमें राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर 'कैमरे से बोलिए' कार्यक्रम के माध्यम से सीधे लोगों तक पहुंच रहे हैं और व्हाट्सएप पर अपने संदेशों और विचारों को फैलाने के लिए 20 हजार वॉलिंटियर को तैनात किए हैं।

88 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किए घोषणापत्र

उन्होंने कहा कि आउटरीच का मुख्य विषय लोगों से सीधे जुड़ना और उनकी समस्याओं, आकांक्षाओं के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त करना और पार्टी के बहुचर्चित न्याय पत्र घोषणापत्र के रूप में समाधान निकालना है। कांग्रेस की वेबसाइट से अब तक 88 लाख से ज्यादा लोग उसका घोषणापत्र डाउनलोड कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नरेंद्र मोदी vs राहुल गांधी : जानें किसके पास कितनी संपत्ति

राहुल गांधी सीधे जुड़ रहे किसानों और महिलाओं से

पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने पत्र, रैलियों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा, राहुल गांधी अपने इंटरैक्टिव सत्रों जैसे युवा न्याय मंच, सामाजिक न्याय पर व्याख्यान और छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में किसानों और महिलाओं तक अपनी पहुंच के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़ रहे हैं।

राहुल गांधी का सोशल मीडिया नेटवर्क

सूत्रों ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर 56 लाख सब्सक्राइबर हैं और पिछले एक महीने में इसे लगभग 35 करोड़ बार देखा गया है, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 19 करोड़ से अधिक व्यूज और 79 लाख सब्सक्राइबर हैं।
ट्विटर पर उनके 2 करोड़ 55 लाख, व्हाट्सएप चैनल पर 63 लाख और फेसबुक पर 70 लाख फॉलोअर्स हैं।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस की डिबेट बीजेपी ने की Accept, राहुल गांधी से बहस के लिए सामने आया इस नेता का नाम, जानें कौन है वो

जानें क्या है 'कैमरे से बोलिए' कार्यक्रम

सूत्रों ने कहा कि इससे पार्टी को जमीनी नब्ज को समझने और जमीनी स्तर से वास्तविक फीडबैक को बनाए रखने के लिए अभियान को आकार देने में भी मदद मिली। राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर लोगों तक पहुंचने के लिए 'कैमरे से बोलिए' कार्यक्रम का उपयोग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...रायबरेली की जनसभा में क्यों बोले राहुल गांधी, जल्दी करनी पड़ेगी शादी

पार्टी के एक सूत्र ने बताया

20 हजार वॉलिंटियर हैं जो व्हाट्सएप के माध्यम से 5 लाख से अधिक लोगों के साथ सीधे संपर्क में हैं। ये वॉलिंटियर राहुल गांधी के संदेशों, भाषणों और विचारों के पोस्ट/वीडियो संदेश/यूट्यूब लिंक को व्हाट्सएप समूहों और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ तुरंत साझा करते हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर 30 दिन में 35 करोड़ व्यूज आए हैं।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • कैमरे से बोलिए
  • 20 हजार वॉलिंटियर
  • राहुल गांधी का सोशल मीडिया नेटवर्क
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच