लोकसभा चुनाव : एनडीए कैंडिडेट के रिश्तेदार का फोन EVM से जुड़ा मिला, 48 वोटों से दर्ज की जीत

Shreya Nakade | Jun 16, 2024, 14:20 IST
Share
phone connected to evm
phone connected to evm

एनडीए के जिस उम्मीदवार ने महज 48 वोटों से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज की थी, उसके रिश्तेदार का फोन ईवीएम मशीन से जुड़ा था। मुंबई पुलिस ने मामले का खुलासा किया है...

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से उम्मीदवार रवींद्र वायकर पर EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। उन पर यह आरोप कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगाए गए हैं।

दरअसल आज वनराई पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रवींद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेश पंडिलकर काउंटिंग सेंटर में फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। यह फोन ईवीएम से जुड़ा था ( ravindra waikar phone connected to evm )।

जिस फोन का इस्तेमाल मंगेश पंडिलकर कर रहे थे उसका इस्तेमाल ईवीएम मशीन को अनलॉक करने के लिए होता है ( mangesh padalikar phone connected to evm )। इस फोन पर आई ओटीपी से मशीन अनलॉक होती है। इस मामला का खुलासा होने के बाद मंगेश पंडिलकर को नोटिस भेजा गया है।

सिर्फ 48 वोटों से जीते थे रवींद्र वायकर

एनडीए ने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना (शिंदे गुट) के रवींद्र वायकर को टिकट दिया था। उनके सामने शिवसेना (उद्धव गुट) के अमोल कीर्तीकर थे।

इस सीट पर मुकाबला काफी टक्कर का रहा था। पहले अमोल कीर्तीकर 681 मतों से जीत रहे थे। इसपर रवींद्र वायकर ने आपत्ति ली। रीकाउंटिंग में वायकर 75 वोटों से आगे हो गए। इस बार कीर्तीकर ने आपत्ति ली। ऐसे में डाक मत पत्रों की दोबारा गिनती हुई। अंत में केवल 48 वोटों से रवींद्र वायकर ने जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़िए...

चुनाव रिजल्ट के बाद जॉली मूड में CEC राजीव कुमार, कहा- अगले चुनाव में फिर गालियां खाएगी EVM

कांग्रेस ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

अब रवींद्र वायकर के रिश्तेदार का ईवीएम से जुड़ा फोन इस्तेमाल करने से मामला गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस पर अब सवाल उठाए हैं और चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है। कांग्रेस ने ईवीएम से फोन जुड़े होने और कैंडिडेट के 48 वोटों से जीत दर्ज करने को लेकर भी घेराव किया है।

कांग्रेस का एक्स पर पोस्ट-

ये खबर भी पढ़िए...

लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा आरोप , EVM नंबर के साथ बताया कितनी मशीन बदलींं

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया फोन

ईवीएम मशीन से जुड़े फोन का इस्तेमाल करने की जांच ने तेजी पकड़ ली है। पुलिस ने फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। यहां इसके डेटा की और फोन में मौजूद फिंगरप्रिंट की जांच की जाएगी। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फोन का इस्तेमाल किसी और काम के लिए तो नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...

लोकसभा चुनाव : मध्य प्रदेश में युवा वोटर्स की पसंद बीजेपी, फर्स्ट टाइम वोटर्स ने 17 सीटों पर जिताई बाजी

Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट
  • ravindra waikar phone connected to evm
  • EVM से छेड़छाड़
  • phone connected to evm
  • काउंटिंग सेंटर में फोन का इस्तेमाल
  • काउंटिंग सेंटर में फोन
  • रवींद्र वायकर
  • ravindra waikar
  • mangesh padalikar phone connected to evm
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा