झुलसा रही गर्मी, खजुराहो-नौगांव में पारा 45 डिग्री, पचमढ़ी में भी बढ़ी गर्मी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
झुलसा रही गर्मी, खजुराहो-नौगांव में पारा 45 डिग्री, पचमढ़ी में भी बढ़ी गर्मी

भोपाल. मध्य प्रदेश में चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। बढ़ती गर्मी के चलते घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। सीजन में पहली बार रात का पारा 29 डिग्री के करीब पहुंचा है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो, नौगांव और नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। नौगांव, नर्मदापुरम, रतलाम और सागर में लू भी चली. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से ग्वालियर, सागर, उज्जैन संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुवार-शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।





कहां कितना तापमान ?



बुधवार सुबह 9 बजे राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर का 30, ग्वालियर का 33 और जबलपुर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन भी मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्से से गुजर रही है। जिसके असर से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी लोगों को झुलसाती रही।





खजुराहो-नौगांव में पारा 45 डिग्री



मंगलवार को मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो और नौगांव में रहा। नर्मदापुरम में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जो इस सीजन और पिछले 10 सालों में सबसे अधिक रहा। नर्मदापुरम में गर्मी और लू के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। बाहर ये स्थिति है कि दोपहर के वक्त सड़कें सूनी दिखाई देती हैं। दिन के अलावा नर्मदापुरम में रातों में भी गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज हुआ।





तप रहा हिल स्टेशन पचमढ़ी



नर्मदापुरम में एक हफ्ते से तापमान में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पारे में उछाल आने से गर्मी फिर से बढ़ गई है, लू का प्रभाव भी बढ़ रहा है। लू और गर्म हवाओं के चलते गर्मी का असर हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी देखने को मिला। गर्मी से पचमढ़ी तप रहा है। यहां दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि रात का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच चुका है। 24 घंटे में 3 डिग्री रात का तापमान बढ़ा है। एक रात पहले 19 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ था।


एमपी में गर्मी का कहर गर्मी से स्कूलों में छुट्‌टी MP Weather update देश में गर्मी एमपी में लू का प्रकोप कब मिलेगी गर्मी से राहत भोपाल का तापमान Temperature rise in MP Heat Waves in MP मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी MP weather report Mp news in hindi एमपी हिंदी न्यूज भोपाल लेटेस्ट न्यूज Bhopal Latest News
Advertisment