News Strike: तय हुआ निगम मंडल में नियुक्ति का फॉर्मूला, जल्द शुरू होगी कवायद

Harish Divekar | Aug 06, 2025, 07:00 IST
Share
news strike 6 august
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने निगम मंडल में नियुक्तियों का फॉर्मूला तय कर लिया है। यह कवायद जल्द शुरू होने वाली है, जिससे पार्टी के कई नेताओं की नाराजगी दूर हो सकती है और कुछ नेताओं के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश की राजनीति में बहुत जल्द बड़ी उठापटक होने वाली है। उस उठापटक के बाद बीजेपी का कोई नेता सदमे में होगा। किसी का दिल टूटेगा तो किसी की नाराजगी दूर हो जाएगी। क्योंकि बीजेपी बहुत जल्द वो कवायद कर सकती है जिसका कई नेताओं को बेसब्री से इंतजार है। आलाकमान ने भी इस कवायद की हरी झंडी दे दी है। यानी हम यह कहें कि अब बहुत से नेताओं के दिन बदलने वाले हैं तो भी कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि बहुत जल्द निगम मंडल में नियुक्तियां शुरू होने वाली है। इन नियुक्तियों का पूरा फॉर्मूला भी तय हो चुका है जिसका खुलासा आज सबसे पहले न्यूज स्ट्राइक पर ही होने जा रहा है।

नई सरकार के आने के बाद प्रदेश में सब कुछ नए सिरे से हुआ। नई नियुक्तियां, नई पदस्थापनाएं सरकारी महकमों में तो ये काम तेजी से जारी रहा। लेकिन बीजेपी के संगठन स्तर पर और राजनैतिक नियुक्तियों के स्तर पर अब तक गति धीमी रही या फिर थमी हुई ही रही। पर अब जल्द ही हालात बदलने वाले हैं। क्योंकि बीजेपी में भी राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद अब शुरू होने जा रही है। दिल्ली से भी इस बात की हरी झंडी मिल चुकी है।

राजनीतिक नियुक्तियों से आशय उन नियुक्तियों से जो निगम मंडल में होनी है। सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे के बाद से ये कयास तेज हैं कि अब जल्द ही रुकी हुई नियुक्तियां होंगी। विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद इस पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा। अंदर की खबर ये है कि दिल्ली में ही मध्यप्रदेश भवन में सीएम मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय के बीच एक बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे और प्रदेश से जुड़े सांसद भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें... News Strike : उमा भारती के निशाने पर पीएम मोदी और सीएम यादव, अब कहां होगी साध्वी की सुनवाई ?

नियुक्ति का पूरा फॉर्मूला तैयार

इस बैठक में निगम मंडल में नियुक्ति का पूरा फॉर्मूला भी तैयार हो चुका है। प्रदेश से जुड़े इन दिग्गजों की बैठक में एक एक कर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। निगम मंडल में नियुक्तियां किस आधार पर होगी। किन बातों पर ज्यादा गौर किया जाएगा। और, बसे ज्यादा किस तबके को संभालने पर फोकस होगा। इस पर भी गहन चिंतन हुआ है। और, जो फॉर्मूला तैयार किया गया है। उसके मूल में है क्षेत्रीय संतुलन। अंदर की खबर ये है कि सारे नेता इस बात पर एकमत हुए हैं कि निगम मंडलों में नियुक्ति करते समय क्षेत्रीत संतुलन पर खास ध्यान दिया जाएगा। जिस तरह कैबिनेट में मंत्रियों का चयन करते समय ये ध्यान रखा जाता है कि किस तरह हर जाति हर वर्ग और क्षेत्र में बैलेंस बिठाना है। उसी तर्ज पर निगम मंडल में नियुक्ति करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी क्षेत्र का संतुलन बिगड़ न जाए। हर अंचल को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले। इतना ही नहीं अगर किसी क्षेत्र का संतुलन कैबिनेट में गड़बड़ाया हुआ होगा। तो निगम मंडल के जरिए उसे भी साधने की पूरी कोशिश होगी।

ये भी पढ़ें... News Strike : चुनाव दूर पर बीजेपी को नहीं चैन, इन खास सीटों पर अभी से शुरू चुनावी तैयारी!

ऐसे नेताओं को मिलती है नियुक्तियां

आमतौर पर निगम मंडल की नियुक्तियां असंतुष्ट नेताओं को दी जाती है। या ऐसे नेताओं को मौका दिया जाता है जो चुनाव नहीं जीत सके लेकिन पार्टी के लिए अहम होते हैं या फिर उन्हें जिम्मेदारी मिलती है जिन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इसके बाद दिग्गज नेता अपने खास नेताओं को सेट करने के लिए भी निगम मंडलों का मुंह ताकते हैं। हालांकि मोहन राज में ये मैसेज देने की पूरी कोशिश की जा रही है कि निगम मंडल में नियुक्तियां सिर्फ बड़े नेताओं की सिफारिश या नाराजगी को एडजस्ट करने के लिए नहीं होगी। बल्कि पार्टी को संगठन के रूप में ज्यादा मजबूत करने के लिए होगी। फिलहाल जो नाम सामने आ रहे हैं उसमें पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, अरविंद भदौरिया, उमाशंकर गुप्ता का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें... News Strike : ग्वालियर चंबल में अब कलह छिपना मुश्किल ? सिंधिया तोमर आमने सामने

शुरू हो चुका है नियुक्तियों का सिलसिला

पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया को मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष बनाया ही जा चुका है। मौसम बिसेन को इस आयोग का सदस्य बना दिया गया है। इन दो नामों के साथ निगम मंडल में नियुक्ति का सिलसिला शुरू माना जा रहा है। अभी करीब 40 निगम मंडलों में नियुक्तियां शेष हैं। कुछ और नाम जो चर्चा में हैं। उनमें अंचल सोनकर, कमल पटेल, उमाशंकर गुप्ता, शैलेंद्र बरुआ, आशुतोष तिवारी, श्याम महाजन, केशव भदौरिया, जयपाल सिंह वावड़ा, विजय दुबे, यशपाल सिंह सिसोदिया, धुवनारायण सिंह, केके त्रिपाठी, राकेश गिरी, दिलीप शेखावत और पं. रमेश दुबे के नाम शामिल हैं। वहीं, अन्य प्रमुख नाम महेंद्र यादव, लोकेंद्र पाराशर, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, संजय नगाइच, सावन सोनकर, राघवेंद्र गौतम, सदानंद गोडबोले, जीएस ठाकुर, संगीता सोनी, श्याम सुंदर शर्मा, अलकेश आर्य, राजेंद्र सिंह राठौर, सीताराम यादव, अर्चना सिंह, चेतन सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष पारीक, भगत सिंह राजपूत, सदानंद गौतम, कमल प्रताप सिंह, मिथलेश पयासी और प्रदीप लारिया का नाम शामिल है। इसमें चंद लोग ऐसे भी हैं जो संगठन में भी अहम पद संभाल चुके हैं। कुछ पहले कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन देखना ये है कि क्या इन सारे नामों को मौका मिलेगा। या ये सारे नाम फिर वेटिंग लिस्ट का हिस्सा बन कर रह जाते हैं। क्योंकि कोई भी पद पाने के लिए इन सब नामों का उस फॉर्मूले में फिट होना जरूरी है जो निगम मंडल में नियुक्ति के लिए तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें... निगम-मंडलों की नियुक्तियों को फाइनल कराने दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव

इस नियमित कॉलम न्यूज स्ट्राइक (News Strike) के लेखक हरीश दिवेकर (Harish Divekar) मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • HARISH DIVEKAR
  • हरीश दिवेकर
  • बीजेपी
  • News Strike
  • न्यूज स्ट्राइक
  • आशीष अग्रवाल
  • निगम मंडल
  • रामकृष्ण कुसमरिया
  • हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि