News Strike: पंचायत अध्यक्ष को मंच पर जगह, इस पहल से क्या साधेंगे पटवारी?
Harish Divekar | Mar 17, 2026, 07:00 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. जीतू पटवारी ने कांग्रेस की ताकत को मजबूत करने के लिए पंचायत अध्यक्षों को मंच पर जगह देने की पहल की। इस कदम से पार्टी को माइक्रोलेवल पर सशक्त करने की उम्मीद है।
News In Short
इस पहल से कांग्रेस का नेटवर्क मजबूत होगा।
पटवारी की रणनीति माइक्रोलेवल तक कांग्रेस को सशक्त करने की है।
बीजेपी की कार्यकर्ता फौज को चुनौती देने का प्रयास हो रहा है।
क्या पटवारी अकेले यह मिशन पूरा कर पाएंगे, यह सवाल बना हुआ है।
News In Detail
मंच पर किस नेता को कहां बिठाया गया है वो अक्सर उनके ओहदे और दबदबे से तय होता है। कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह ने भी ऐलान किया था कि वो मंच पर नहीं बैठेंगे। कहने का मतलब ये है कि सियासी दुनिया में मंच कितनी अहम भूमिका निभाता है।
ये वही नेता बता सकता है जिसे मंच पर जगह या सही जगह न मिली हो। अब कांग्रेस इसी राजनीति के जरिए अपनी पैठ मजबूत करने जा रही है या यूं कहें कि इसके जरिए बीजेपी की माइक्रोलेवल व्यू को भेदने की कोशिश कर रही है।
जीतू पटवारी की राजनीतिक कसावट से हलचल
आमतौर पर कांग्रेस के बारे में ये प्रचलित है कि कांग्रेस में गुटबाजी है। कलह है... सब कुछ है। इसमें कोई दो राय नहीं। पर कुछ न कुछ कोशिशें भी जारी हैं। इसका अंजाम क्या होगा ये फिलहाल तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन पिछले कुछ समय के सोशल मीडिया थ्रेड को फॉलो करें तो ये साबित हो जाता है कि जीतू पटवारी एक सिस्टमैटिक प्लानिंग पर तो निकल ही चुके हैं।
जीतू पटवारी के ताजे सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर बीते एक साल तक के थ्रेड्स को फॉलो करेंगे तो आप समझ जाएंगे कि वो किस तरह निचले लेवल तक कांग्रेस में कसावट लाने पर काम कर रहे हैं।
शुरुआत नए ताजे ट्वीट से करते हैं। जिसे पोस्ट किया है खुद जीतू पटवारी ने।
अब ग्राम पंचायत कांग्रेस के अध्यक्ष भी मंच पर बैठेंगे और यही साथी 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाएँगे। 💪🏻 pic.twitter.com/VuQaQn0719
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 14, 2026
जीतू पटवारी क्षेत्रीय बोली में कार्यकर्ताओं की ताकत का बखान कर रहे हैं और उनसे कांग्रेस को मजबूत करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में भी लिखा है कि अब ग्राम पंचायत अध्यक्ष भी मंच पर बैठेंगे और यही साथी 2028 में कांग्रेस की सरकार भी बनाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: दिग्गी की सीट पर खतरा, कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर, बीजेपी का दावा- विधायकों की बाड़ाबंदी शुरू
जीतू पटवारी की पार्टी मजबूत करने नई पहल?
आप इस बारे में क्या सोचते हैं क्या कांग्रेस वाकई मंच की इस राजनीति से प्रदेश में मजबूत हो पाएगी। कमेंट सेक्शन में आप हमें बता सकते हैं। फिलहाल इस पहल पर आगे बात करते हैं।
किसी विधानसभा सीट पर कोई कार्यक्रम होता है तो उस जगह का जनप्रतिनिधि कार्यक्रम का हिस्सा बनता है। ये तो हुई सरकारी प्रोटोकॉल की बात।
कार्यक्रम जब किसी राजनीतिक दल का होता है तब उस दल के बड़े नेता ही मंच पर नजर आते हैं जिसमें स्थानीय विधायक हो सकते हैं। पार्टी के बड़े ओहदेदार हो सकते हैं।
कई मामलों में कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो उस क्षेत्र में पार्टी का झंडा बुलंद करता हो या टिकट का प्रबल दावेदार हो सकता हो, लेकिन बहुत निचले लेवल तक जाकर किसी नेता को मंच पर बुलाने की परंपरा कम ही दिखाई देती है।
इस पोस्ट को अगर हम डिकोड करें तो लग रहा है कि जीतू पटवारी अब कार्यकर्ता सम्मेलन या गांव लेवल पर होने वाले कार्यक्रमों में कांग्रेस समर्थित पंचायत अध्यक्ष को भी मंच पर जगह देने की पहल कर रहे हैं। उन्हें इस पहल के जरिए पार्टी को माइक्रोलेवल पर मजबूत करने का रास्ता मिल गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: सत्ता से दूरी की छटपटाहट या आलाकमान को इशारा, दिग्विजय सिंह की पोस्ट के क्या हैं मायने?
कांग्रेस को मजबूत करने की जीतू की रणनीति
जीतू पटवारी इस मिशन में आज से नहीं लगे हैं। उनका ये पोस्ट बेशक अभी का है, लेकिन ग्रास रूट लेवल तक यानी कि गांव के लेवल तक जाकर उनकी प्लानिंग करीब एक साल पहले से ही शुरू हो गई थी। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी टीम हो सकता है लेट बनाई हो, लेकिन गांव-गांव जाकर मजबूती लगाने की प्लानिंग काफी पहले शुरू कर दी थी।
करीब एक साल पहले से वो हर पंचायत लेवल पर कांग्रेस की टीम बनाने की शुरुआत कर चुके हैं। हर पंचायत पर उन्होंने 11 सदस्यों का दल बनाना शुरू कर दिया था।
पंचायत लेवल पर अध्यक्ष तैनात करने के बाद कांग्रेस पंचायत के वॉर्डों में भी छोटी-छोटी टीमें बनाने की शुरूआत कर चुकी है। जीतू पटवारी ने ये भी साफ कर दिया है कि जिस सीट पर कांग्रेस कमजोर है। उस सीट पर ज्यादा मजबूत टीम बनाने की कोशिश होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: गौतम टेटवाल की जाति पर बवाल, पहले भी उठे कई सवाल, किस नियम में होती है कार्रवाई?
बीजेपी की रणनीति: कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करना
खुद अमित शाह भी दौरे पर आते हैं तो कार्यकर्ताओं से जरूर मुलाकात करते हैं। पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ प्रमुख तक के लेवल पर जाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करती है। जिन्हें रेगुलर रूप से ट्रेनिंग दी जाती है और तवज्जो भी।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: MP में सियासी तनाव के बीच क्या पश्चिम बंगाल जाएंगे कैलाश विजयवर्गीय? शाह संग मीटिंग के क्या मायने?
जीतू पटवारी अकेले कर पाएंगे कांग्रेस को मजबूत?
ये भी सवाल है कि क्या पटवारी अकेले इस मिशन पर निकले हैं या पार्टी के दूसरे नेता भी उनके साथ इस मिशन में लगे हुए हैं। अगर पटवारी अकेले हैं तो कांग्रेस को ही खुद सोचना चाहिए कि अकेला चना या भाड़ फोड़ पाएगा।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari