News Strike: महिला आरक्षण पर मप्र में विधानसभा का विशेष सत्र क्यों बनेगा ऐतिहासिक राजनीतिक घटना?
Harish Divekar | Apr 22, 2026, 07:00 IST
Photograph: (thesootr)
BHOPAL. महिला आरक्षण बिल पर मध्यप्रदेश में विशेष सत्र बुलाया जाएगा। यह ऐतिहासिक घटना है, जहां संसद में गिरा बिल अब विधानसभा में चर्चा का विषय बनेगा।
News In Short
- मध्यप्रदेश में महिला आरक्षण बिल पर 27 अप्रैल को विशेष सत्र।
- विशेष सत्र के लिए राज्यपाल से प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया।
- महिला आरक्षण बिल पर चर्चा को इतिहास के रूप में दर्ज करना।
- बीजेपी और विपक्ष के बीच राजनीति का नया मोड़।
- विधानसभा के एक मिनट का खर्च दो लाख से ज्यादा।
News In Detail
महिला आरक्षण बिल: एक और अवसर चूक गया
सदन में ये संशोधन विधेयक आया और गिर गया। इस राजनीतिक घटना को यकीनन देश की महिलाएं नहीं भूल सकतीं। राजनीति में उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मौका एक बार फिर हाथ से निकल चुका है।
एक इतिहास तो यही हो गया। एक इतिहास ये है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद पहली बार कोई बिल पास नहीं हो सका। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूरे कॉन्फिडेंस से कहा कि अगले कुछ मिनट में हम ये बिल गिरा देंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: परिसीमन के बाद कितनी होंगी मप्र की लोकसभा सीटें, 2028 के चुनाव में लागू होगी नई सीट संख्या? समझिए विस्तार से
महिला आरक्षण बिल, जीत-हार का सियासी खेल
बीजेपी के तमाम नेता राज्य से लेकर शहर और गांवों तक उतर गए हैं। ये जता रहे हैं कि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। उसे देखकर यही लगता है कि सदन में भले ही विपक्ष की जीत हुई हो, लेकिन मतदाताओं के बीच विपक्ष को फिर मात झेलनी पड़ी है। अब इस बिल पर एक और इतिहास रचने की तैयारी है।
बीजेपी शासित प्रदेशों में बिल पर विशेष सत्र
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: भोपाल, जबलपुर सहित बदलेंगे इन शहरों के नाम, पुरानी पहचान लौटाने की कवायद या महज राजनीति ?
महिला आरक्षण बिल: अब तक का सबसे बड़ा इतिहास
ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई बिल जो संसद में गिर चुका हो। उस पर चर्चा के लिए मध्यप्रदेश में विशेष सत्र बुलाया जाने वाला हो। जिस पर राजनीतिक और विधायी प्रतिक्रिया दी जाएंगी। इतना ही नहीं सरकार प्रदेशभर की नगर निगम और नगर पालिकाओं में भी महिला आरक्षण के पक्ष में संकल्प पारित कराने वाली है।
अब सवाल ये उठता है कि क्या ऐसे मुद्दों पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। ये जानने के लिए आपको ये समझना होगा कि विशेष सत्र कब कब बुलाया जाता है। आमतौर पर विशेष सत्र तब बुलाया जाता है-
- जब सरकार को किसी बड़े मुद्दे पर चर्चा करनी हो।
- जब दो सत्रों के बीच फासला ज्यादा हो और मुद्दा गंभीर हो तो भी विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।
- किसी ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाना हो तब भी विशेष सत्र आहूत किया जा सकता है।
- कोई महत्वपूर्ण बिल सदन में पेश करना हो।
- किसी मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव लाना हो।
- राज्य के विकास से जुड़े किसी मुद्दे का विशेष नीति पर सदन में चर्चा जरूरी हो।
- सरकार के खिलाफ राजनीतिक अनिश्चितता हो या सरकार को बहुमत साबित करना जरूरी हो तब या, कोई ऐसा मामला जो राज्य हित में जल्दी ध्यान देने लायक हो।
News Strike: राजेंद्र भारती पर फैसले से पहले बीजेपी में बढ़ा नरोत्तम मिश्रा का दबदबा?
विशेष सत्र: प्रक्रिया और संविधान की भूमिका
कैबिनेट के एक राय होने पर विशेष सत्र का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाता है। इसके बाद विशेष सत्र की अधिसूचना जारी होती है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत राज्यपाल को विधानसभा सत्र बुलाने की शक्तियां दी गई हैं। शर्त ये होती है कि जिस विषय पर विशेष सत्र बुलाया जाता है उसी पर चर्चा होगी।
बीजेपी की रणनीति और विशेष सत्र की अहमियत
ये घटना अगर विशेष सत्र के रूप में हर प्रदेश के विधायी दस्तावेजों में दर्ज हो गई तो इसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शायद इसलिए इस महत्वपूर्ण मुद्दा मानकर विशेष सत्र बुलाने की तैयारी है। जिसे नियमों के विपरीत भी नहीं कहा जा सकता।
इस फैसले को आप किस नजर से देखते हैं। कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जब राय पूछी ही है तो ये भी बता देते हैं कि विधानसभा की कार्यवाही का एक एक मिनट बेहद कीमती होता है। वो चाहें मुद्दे के लिहाज से हो या फिर खर्च के हिसाब से।
एक मोटे अनुमान के मुताबिक विधानसभा के एक मिनट पर ढाई लाख से ज्यादा का खर्च आता है। हर घंटे का खर्चा चालीस लाख से ज्यादा है और अगर विधानसभा नियम से पूरे दिन चलती है तो उस पर प्रतिदिन दो करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: सदन और सोशल मीडिया में शिवराज सिंह चौहान हुए ट्रोल, नप गया सरकारी टीचर, अब कोर्ट जाने की तैयारी
राजनीति से परे, देश की विकास की नई दिशा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava