एक साल में कितने लोगों को मिल सकता है भारत रत्न, जानिए क्या हैं नियम

Marut raj | Feb 09, 2024, 21:41 IST
Share
भारत रत्न
भारत रत्न

इस साल 2024 में भारत रत्न के लिए पांच लोगों के नाम की घोषणा की गई है। ऐसे में अब सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं या फिर इन 5 हस्तियों में से कुछ को 2024 से पहले के किसी वर्ष में सम्मानित करने का फैसला किया है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

भोपाल. केंद्र सरकार की ओर से इस साल के प्रारंभ में ही अब तक पांच लोगों को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई है। इनमें कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का नाम शामिल है। कुछ दिनों में ही पांच लोगों को भारत रत्न दिए जाने से लोगों के मन में ये भी सवाल भी उठ रहा है कि आखिर एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। आइए, हम आपको बताते हैं कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न मिल सकता है।

एक साल में इतने लोगों को दे सकते हैं भारत रत्न

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार एक साल में अधिकतम तीन लोगों को ही भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि इस साल 2024 में भारत रत्न के लिए पांच लोगों के नाम की घोषणा की गई है। ऐसे में अब सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं या फिर इन 5 हस्तियों में से कुछ को 2024 से पहले के किसी वर्ष में सम्मानित करने का फैसला किया है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यानी जिन सालों में भारत रत्न किसी को नहीं दिया गया है, तो उस साल के कोटे के तीन भारत रत्न आगे कभी भी दिए जा सकते हैं।

ग्वालियर एसपी ऑफिस में पदस्थ 71 लाख रुपए का घोटालेबाज आरक्षक गिरफ्तार

किन- किन साल नहीं दिया गया भारत रत्न
भारत रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये पुरस्कार हर साल किसी को नहीं दिया जाता है। अब तक साल 1956, 1959, 1960, 1964, 1965, 1967, 1968-70, 1972-74, 1977-79, 1981, 1982, 1984-86, 1993-96, 2000, 2002-08, 2010-13, 2020-22 और 2023 में भारत रत्न किसी को भी नहीं दिया गया।

इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ यह वाट्सएप नं. 9406764084 सेव कर लीजिए

1999 में चार हस्तियों को मिला था भारत रत्न
1999 में जब देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी उस वक्त भारत में एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न दिए गए थे। उस साल तीन नहीं चार बड़ी हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

हनी ट्रैप की गुलाबी डायरी से निकले BJP के पूर्व विधायक, अफसर और ठेकेदार के नाम

किसे दिया जाता है भारत रत्न
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ये पुरस्कार उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है। उसके फैसलों या कार्यों से देश का विकास हुआ हो। बता दें कि देश का पहला भारत रत्न पुरस्कार 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिया गया था।

Tags:
  • bharat ratna
  • भारत रत्न
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई