मई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे

Krishna Kumar Sikander | Apr 20, 2025, 12:40 IST
Share
10th-12th board results will be declared in the first week of May the sootr
10th-12th board results will be declared in the first week of May the sootr

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। इन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। इन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 36 केन्द्रों में किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा संचालित इन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। इन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 36 केन्द्रों में किया जा रहा है। इन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो चरणों में कराया गया। दूसरे चरण में मूल्यांकन के लिए 18 अप्रैल तय किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update:मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, गरज-चमक के साथ जमकर होगी बारिश

दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मूल्यांकन

माशिमं की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू द्वारा प्रतिदिन सभी जगहों के मूल्यांकन की स्थिति की जानकारी लिया जा रहा है। इस दौरान जिन केन्द्रों में मूल्यांकन धीमी थी, वहां तेजी लाने की व्यवस्था की गई। इसके लिए मूल्यांकन के पहले ही सभी मूल्यांकन केन्द्र के प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मूल्यांकन कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC घोटाला मामले में पैसों के लेनदेन का खुलासा, ED ने लिया बड़ा एक्शन

बढ़ाई गई मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या

माशिमं ने इस बार मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या बढ़ाई गई है। इसका उद‍्देश्य मूल्यांकन समय पर पूरा करना और किसी मूल्यांकनकर्ता के अनुपस्थित रहने पर भी संबंधित विषय का मूल्यांकन प्रभावित न हो रहा। बताया जा रहा है कि माशिमं मई के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित करने की तैयारी है. मूल्यांकन के बाद परिणाम तैयार करने का काम तेजी से हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली हिड़मा का जमीन के अंदर सीक्रेट बंकर...12 ठिकाने मिले

अस्थायी प्रावीण्य सूची भी जारी की जाएगी

माशिमं ने पिछले साल 9 मई को 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 9 मई के पहले नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है। दोनों कक्षाओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची भी जारी की जाएगी। मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्येक टॉपर को डेढ़ लाख नकद देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... एक कुएं के सहारे 1700 लोग जी रहे... अब 15 दिन का ही पानी बचा है

Tags : 10th 12th board | Results | Declared | CG News | परीक्षा परिणाम | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Results
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Declared
  • घोषित
  • 10th 12th board
  • परीक्षा परिणाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज