महादेव सट्टा एप मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की लेनदेन की जांच जारी

Harrison Masih | Jun 02, 2025, 21:15 IST
Share
11 accused arrested in Mahadev Satta App case investigation transactions worth crores continues the sootr
11 accused arrested in Mahadev Satta App case investigation transactions worth crores continues the sootr

दुर्ग जिले में पुलिस ने महादेव सट्टा एप और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 8 म्यूल खाताधारक और 3 मुख्य खाईवाल शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने महादेव सट्टा एप और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 8 म्यूल खाताधारक और 3 मुख्य खाईवाल शामिल हैं। यह कार्रवाई वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक परमात सिंह सिंगोंदिया की शिकायत पर की गई। पुलिस पहले ही इस मामले में 11 म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार कर चुकी है और करीब 22 लाख रुपये की राशि होल्ड कर चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा की ऐतिहासिक जीत: दो गांव नक्सलमुक्त घोषित हुए

5 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों द्वारा फर्जी खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा और साइबर धोखाधड़ी में किया जा रहा था। एक खाताधारक उमा शर्मा, जो "एवनी ब्रेसिंग ब्यूटी पार्लर" चलाती हैं, ने 700 रुपये जमा कर केनरा बैंक में एक खाता खुलवाया था और उसमें इंटरनेट बैंकिंग चालू करवाई थी। लेकिन बैंक विवरण के अनुसार फरवरी माह में इस खाते से 5 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ, जिसमें अधिकांश ट्रांजेक्शन दिल्ली से ट्रांसफर किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें... 25 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने एकसाथ डाले हथियार

देहरादून से चला रहे थे कारोबार

उमा शर्मा से पूछताछ के बाद पुलिस को मोनू और उसके साथियों की जानकारी मिली, जो देहरादून से ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे। जब पुलिस ने बताए पते पर दबिश दी, तो वहां मोनू की जगह बिहार निवासी नीतीश कुमार मिला। पूछताछ में नीतीश ने खुलासा किया कि वह बिहार के दीपक कुमार नामक मुख्य सट्टा खाईवाल के लिए काम करता है। नीतीश ने स्वीकार किया कि उसने और उसके साथियों ने छत्तीसगढ़, विशेषकर भिलाई क्षेत्र से लोगों के बैंक खाते 20,000 रुपये में खरीदे और उन्हें क्रिकेट सट्टा नेटवर्क में उपयोग किया।

बड़े सट्टा नेटवर्क का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीतीश कुमार "लोटस", "बप्पा", "रामजनो" और "गोविंदा" जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनलों का संचालन करता था। उसकी गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से 3 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन, 1 कार, 9 एटीएम कार्ड, 8 पासपोर्ट, 2 चेकबुक जब्त की हैं।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना को मिलेगा विस्तार: महिलाओं को फिर आवेदन का मौका

जांच अभी जारी

पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है और इसका सीधा कनेक्शन महादेव सट्टा एप से है। दुर्ग एसपी के निर्देश पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और बैंक खातों की पूरी लेनदेन हिस्ट्री खंगाली जा रही है। साथ ही उन सभी खातों को ट्रैक किया जा रहा है जिनका उपयोग सट्टा या साइबर फ्रॉड में किया गया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में अपना बैंक खाता या दस्तावेज किसी अंजान व्यक्ति को न दें, वरना वे गंभीर अपराध में फंस सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... कारोबारी विजय भाटिया 4 दिन की EOW रिमांड पर

11 accused arrested | Mahadev Satta App case | Transaction | Durg | chattisgarh | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप | 11 आरोपी गिरफ्तार | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप
  • महादेव सट्टा एप
  • Mahadev Satta App case
  • छत्तीसगढ़
  • Durg
  • 11 accused arrested
  • 11 आरोपी गिरफ्तार
  • chattisgarh
  • Transaction
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा