एक कुएं के सहारे 1700 लोग जी रहे... अब 15 दिन का ही पानी बचा है

Kanak Durga Jha | Published:
Share
1700 people living on one well now only 15 days water left kondagaon the sootr
1700 people living on one well now only 15 days water left kondagaon the sootr

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जोबा गांव में पीने के पानी का गंभीर संकट गहराता जा रहा है। करीब 1700 ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाला एकमात्र कुआं अब दम तोड़ने की कगार पर है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जोबा गांव में पीने के पानी का गंभीर संकट गहराता जा रहा है। करीब 1700 ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाला एकमात्र कुआं अब दम तोड़ने की कगार पर है। हर दिन सूरज उगने से पहले ही महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे खाली बर्तन लेकर लंबी दूरी तय करते हैं, ताकि थोड़ी-बहुत पानी की व्यवस्था की जा सके।

ये खबर भी पढ़िए....CG का कोर नक्सली इलाका आतंक से मुक्त...आखिरी नक्सलियों ने किया सरेंडर

पानी की कतार में बचपन और बुढ़ापा

गांव की महिलाएं बताती हैं कि सुबह 6 बजे से पहले कुएं पर लाइन लगाना जरूरी है, वरना हाथ खाली लौटना पड़ता है। कुएं का पानी न केवल सीमित है, बल्कि अब गंदा और अस्वास्थ्यकर भी होता जा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही आशंका जताई जा रही है कि अगले 15 दिनों में कुआं पूरी तरह सूख जाएगा।

बांध पास, पानी दूर

गांव की सरपंच सुपन कश्यप ने बताया कि जोबा से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर कोसारटेडा बांध स्थित है, जहां से पाइपलाइन के ज़रिए गांव तक पानी पहुंचाया जा सकता है। कई बार आवेदन और परियोजनाएं भेजी गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालसिंग बघेल ने प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा, "कोसारटेडा बांध से पानी लाना पूरी तरह संभव है, लेकिन शायद जोबा गांव की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं है।"

ये खबर भी पढ़िए....500 रुपए में लड़कियों की बुकिंग... कपल भी रंगरेलियां मनाते पकड़े

गांव की जुबानी, सूखे की कहानी

ग्रामीण तिजुराम, रूप सिंह, खिलेद्री और तिलतमा जैसे लोग कहते हैं, "हमें रोज पानी की तलाश में निकलना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई छूटती है, बुजुर्गों की तबियत बिगड़ती है। कभी आसमान की तरफ देखते हैं कि बारिश होगी, तो कभी दूसरे गांवों से खाली डिब्बों में पानी लाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए 11 कलेक्टर

FAQ

  1. जिला कोंडागांव के जोबा गांव में पानी की स्थिति कितनी गंभीर है?
    जोबा गांव में पानी की स्थिति बेहद गंभीर है। करीब 1700 ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाला केवल एक कुआं बचा है, जो गर्मी बढ़ने के साथ सिर्फ 15 दिनों तक ही पानी दे पाएगा। लोग हर दिन सुबह-सुबह लंबी दूरी तय कर गंदा पानी भरने को मजबूर हैं।
  2. कोसारटेडा बांध से पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो पा रही है?
    कोसारटेडा बांध जोबा गांव से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है, वहां से पाइपलाइन द्वारा पानी पहुंचाना संभव है। गांव की सरपंच सुपन कश्यप और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने कई बार आवेदन दिए हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।


ये खबर भी पढ़िए....नक्सल संगठन में पड़ने लगी दरार...22 सरेंडर नक्सलियों ने किया खुलासा



CG News | cg news update | cg news today | कोंडागांव न्यूज | कोंडागांव समाचार

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • कोंडागांव समाचार
  • कोंडागांव
  • cg news update
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर