छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में हॉस्टल बनाकर नक्सलवाद से निपटेगी साय सरकार

Deeksha Nandini Mehra | Jun 10, 2024, 10:39 IST
Share
cg naxal
cg naxal

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर नकेल कसने के लिए प्रदेश की साय सरकार ने हॉस्टल और शिक्षा को अपना हथियार बनाने का फैसला किया है। इसी के चलते सरकार किशोर और युवाओं में शिक्षा व गेम्स के प्रति लगाव जगाने के लिए प्रयासरत है...

Chhattisgarh Ashram Hostel : छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित और आदिवासी इलाके में पढ़ाई और खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला किया है। प्रदेश के इन इलाकों में ऐसे आश्रम- छात्रावास बनाए जाएंगे, जहां पर 400 से 500 बच्चों के रहने और खाने की व्यवस्था होगी। साथ ही स्कूल और खेल का मैदान भी रहेगा।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने प्रदेश में पहले से मौजूद आश्रम- छात्रावासों की मरम्मत करने के साथ 15- 20 गांवों के लिए क्लस्टर बनाकर एक स्थान पर बड़ा आश्रम- छात्रावास तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

सरकार ने इस कांसेप्ट को पूरा करने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा है। इससे पहले प्रदेश के गांवों में छोटे- छोटे आश्रम छात्रावास बनाए गए थे, जिनकी हालत अब जर्जर हो गई है। इन आश्रम छात्रावास में लगभग 30 से 50 बच्चों के रहने की व्यवस्था होती थी।

ये खबर पढ़िए ...जॉब के नाम पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग, छत्तीसगढ़ में 16 लड़कियों को किया रेस्क्यू

नक्सलियों ने उड़ाया आश्रम- छात्रावास


दरअसल बस्तर के कोंटा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों के कई आश्रम- छात्रावास ऐसे हैं जिनकी हालत जर्जर है या उन्हें नक्सलियों ने उड़ा दिया है।

इसके बावजूद बच्चे उनमें रहने और पढ़ाई करने को मजबूर हैं। राज्य सरकार ने ऐसे इलाकों में बच्चों के लिए एक नया आश्रम- छात्रावास तैयार कराने का फैसला लिया है।

ये खबर पढ़िए ...CG Weather Update : रायपुर में मानसून का स्वागत, तीन दिन तक होगी गरज-चमक के साथ बारिश

सलवा जुडूम में ऐसे ही एक जगह रखा गया था


नक्सली दहशत से ग्रामीणों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में सलवा जुडूम अभियान चलाया गया था। जिसमें कई गांव के लोगों को एक स्थान पर बसाया गया था। इसके कारण कई गांव खाली हो गए थे।

जहां पर ग्रामीणों को रखा गया था वहां पर ग्रामीणों के रहने, खाने की पूरी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा बच्चों के लिए अस्थाई स्कूल भी तैयार किए गए थे।

ये खबर पढ़िए ...अजब-गजब : जान बचाने डॉक्टरों ने पहले दिलाया हार्ट अटैक फिर कर दिया कमाल

गांवों में अस्थाई स्कूल


दंतेवाड़ा के नहाड़ी में ग्रामीणों ने लकड़ियों से एक झोपड़ी तैयार की, जिसमें बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। दरअसल, वहां के 100 सीटर आश्रम को 2007 में नक्सलियों ने तोड़ दिया था, इसके बाद से बच्चे झोपड़ी में पढ़नें के लिए मजबूर हैं। नक्सल क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में कई गांव में ऐसे ही हालात हैं।

नक्सलियों के डर से नहीं पढ़ाते शिक्षक


अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्र में जाकर पढ़ाने वाले शिक्षकों के मुताबिक ओरछा तक तो स्थिति ठीक है, लेकिन वहां से अंदर जाने पर पीडियाकोट, जाटलूर, ढ़ोढ़रबेड़ा जैसे स्थानों में पढ़ाना काफी मुश्किल है। यहां नक्सलियों का डर रहता है। क्षेत्र में अब भी आधे से ज्यादा भवन नहीं हैं। बच्चे या तो पेड़ के नीचे पढ़ते हैं या ग्रामीणों द्वारा जो भवन दिया जाता है उसमें।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

विष्णुदेव साय सरकार | नक्सलवाद | आदिवासी इलाकों में हॉस्टल

Tags:
  • नक्सलवाद
  • विष्णुदेव साय सरकार
  • Chhattisgarh Ashram Hostel
  • आदिवासी इलाकों में हॉस्टल
  • आश्रम छात्रावास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं