स्कूल में जय श्रीराम बोलना क्राइम? 2 मासूमों की शिक्षक ने कर दी पिटाई

Kanak Durga Jha | Nov 13, 2024, 08:48 IST
Share
2 children beaten badly chanting Jai Shri Ram school korba
2 children beaten badly chanting Jai Shri Ram school korba

Chhattisgarh News : एक स्कूल शिक्षक द्वारा कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ कहने और माथे पर टीका लगाने पर दो छात्रों को पीटने का मामला सामने आया है।

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली पड़निया गांव में एक स्कूल शिक्षक द्वारा कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ कहने और माथे पर टीका लगाने पर दो छात्रों को पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में काफी आक्रोश है।

'जय श्री राम' बोलने पर पिटाई

सूत्रों के अनुसार, शिक्षक राजकुमार ओगरे ने दो छात्रों को इस वजह से मारा, जिससे बच्चों के परिजन भड़क उठे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक को कड़ी फटकार लगाई। स्कूल परिसर में हंगामे के बाद शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार की और ग्रामीणों से माफी मांगी, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।

ट्रेजरी ऑफिसर की पत्नी को किया डिजिटल अरेस्ट, 58 लाख रुपए वसूले

ग्रामीणों में आक्रोश

गांव में इस घटना से लोगों में गहरा आक्रोश है, और इसे लेकर समाज में काफी नाराजगी देखी जा रही है। परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक राजकुमार ओगरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब कारोबारी भाटिया के ठिकाने पर चला बुलडोजर, देखें फोटो

शिक्षक ने मांगी माफी

घटना के बाद शिक्षक ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि वह भविष्य में ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे और ग्रामीणों से माफी भी मांगी है। इसके बावजूद, ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कृत्य के लिए माफी पर्याप्त नहीं है और शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जैसी जगह पर बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।

इन अफसरों ने किया अडानी के लिए लाखों पेड़ काटने का रास्ता साफ

विष्णुदेव साय सरकार ने सहकारी समितियों के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • Korba News
  • कोरबा
  • korba news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा