राजधानी में बनेंगे 2 ग्रीनफील्ड लिंक रोड... 418 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Kanak Durga Jha | Jun 29, 2025, 13:20 IST
Share
2 Greenfield link roads built raipur 418 crore rupees spent the sootr
2 Greenfield link roads built raipur 418 crore rupees spent the sootr

रायपुर शहर में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राजधानी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने के लिए दो प्रमुख लिंक मार्गों का निर्माण प्रस्तावित है।

रायपुर शहर में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राजधानी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने के लिए दो प्रमुख लिंक मार्गों का निर्माण प्रस्तावित है। इन मार्गों के बनने से जहां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं आवागमन भी सुगम होगा। दोनों परियोजानाओं में लगभग 418.30 करोड़ रुपये लागत आएगी।

यह भी पढ़ें...राजधानी में 7 एकड़ में फैली फैक्ट्री में लगी भीषण आग.... एक मजदूर जिंदा जला

पहला लिंक रोड: मोवा-विधानसभा से उरकुरा होते हुए एनएच-30 तक

एमआर (मुख्य मार्ग)-11 मोवा अंडरब्रिज से शुरू होकर रेलवे लाइन के किनारे-किनारे लभांडी, कचना, जोरा और सेरीखेड़ी तक जाएगी। यह मार्ग एनएच-130बी के मोवा-विधानसभा फोरलेन से शुरू होकर सड्डू हाउसिंग बोर्ड कालोनी, दलदल सिवनी, और उरकुरा रेलवे यार्ड होते हुए सीधे रायपुर-धमतरी रोड से जुड़ेगा। इस लिंक रोड की खास बात यह है कि यह बड़ा नाला टेकारी मार्ग से होकर रिंग रोड क्रमांक-3 को भी जोड़ेगा।

इस रास्ते के बन जाने से भारी वाहनों को शहर से बाहर निकालकर रिंग रोड और मुख्य राष्ट्रीय मार्गों तक डायवर्ट किया जा सकेगा। रेलवे के अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में यह भी तय किया गया जा चुका है कि कि सड्डू से उरकुरा तक रेलवे इंटरकनेक्शन तैयार किया जाएगा, जिससे आउटर लिंक रोड को रेल लाइन के साथ जोड़ा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें...मौसम विभाग की भविष्यवाणी.... अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

दूसरा लिंक रोड: जोरा (एनएच-53) से मोवा-विधानसभा (एनएच-130बी) तक

दूसरा मार्ग एमआर (मुख्य मार्ग) रोड-43 को ग्रीनफील्ड ककरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा, जो लभांडी से कचना, फिर उरकुरा होते हुए भनपुरी तक बनेगी और अंत में जोरा में एनएच-53 से जुड़ेगी। इसका निर्माण दो फेज में होगा। पहले लभांडी, कचना होते हुए मोवा-विधानसभा मार्ग (एनएच-130बी) को जोड़ेगा। पूर्व में बनी सड़क का चौड़ीकरण व नई के लिए भू-अर्जन का प्रावधान भी रखा गया है।

यह मार्ग रायपुर के लभांडीह, कचना, शंकर नगर, मोवा, सड्दू, दलदल सिवनी, डब्ल्यूआरएस, भनपुरी, उरकुरा क्षेत्र को तीनो राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा व यातायात सुगम बनायेगा। इस मार्ग में लभांडी रेलवे क्रासिंग पर 63.30 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है। प्रस्तावित चौड़ाई 20 मीटर है, हालांकि स्वीकृत चौड़ाई 45 मीटर है, जिससे भू-अर्जन की लागत बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें...राजधानी में एक ही मकान में एक साथ निकले 35 नाग-नागिन... मचा हड़कंप

लाइफलाइन बनेंगे लिंक रोड

इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद रायपुर के लभांडी, कचना, शंकर नगर, मोवा, सड्दू, दलदल सिवनी, डब्ल्यूआरएस, भनपुरी और उरकुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को एनएच-53, एनएच-130बी और एनएच-30 से सीधा जोड़ा जा सकेगा, जिससे करीब 10 लाख की आबादी को राहत मिलेगी।

बिलासपुर रोड भनपुरी की ओर से धमरी जाने लोगों एक नई रिंग रोड मिल जाएगी। इससे शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव घटेगा, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का संचालन भी सुगमता से हो सकेगा। इसमें कई पुराने मार्गों के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की योजना भी सम्मिलित है।

ग्रीनफील्ड लिंक रोड | रायपुर में बनेंगे 2 ग्रीनफील्ड लिंक रोड | Raipur News | raipur news in hindi | CG News | cg news update



thesootr links

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



यह भी पढ़ें...जवानों ने बड़े नक्सली लीडरर्स को बनाया अपना टारगेट... बारिश में चलाएंगे ऑपरेशन

Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • raipur news in hindi
  • cg news update
  • ग्रीनफील्ड लिंक रोड
  • रायपुर में बनेंगे 2 ग्रीनफील्ड लिंक रोड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा