रसोई गैस के 209 अवैध सिलेंडर बरामद

Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 19:14 IST
Share
209 illegal LPG cylinders recovered the sootr
209 illegal LPG cylinders recovered the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध रसोई गैस सिलेंडर का भंडार पकड़ा है। इस मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 209 सिलेंडर और एक वाहन जब्त किया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध रसोई गैस सिलेंडर का भंडार पकड़ा है। इस मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सोनी के रूप में हुई। उसने खमतराई थाना क्षेत्र के गोवर्धन नगर में एक प्लॉट और चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में कमर्शियल गैस सिलेंडरों का अवैध भंडार बना रखा था। पुलिस ने 209 गैस सिलेंडर और एक वाहन जब्त किया है। बरामद रसोई गैस सिलेंडर की अनुमानित कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है।

ये खबर भी पढ़ें... सावधान! बाजार में फिर सक्रिय हैं नकली नोट खपाने वाले

एंटी क्राइम ने दी थी सूचना

खमतराई थाना पुलिस को गत 20 अप्रैल 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने इस बावत सूचना दी थी। इस सूचना के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि गोवर्धन नगर में धर्मेंद्र सोनी ने अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रखा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान धर्मेंद्र सोनी निवासी गुढ़ियारी, रायपुर को पकड़ा गया। उसने छोटा हाथी वाहन में सिलेंडरों का भंडारण किए था।

ये खबर भी पढ़ें... जंगल की रौनक में ग्रामीणों की कमाई

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी

धर्मेंद्र सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रसोई गैस सिलेंडर का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसके पास पूर्ति गैस, सीजी गैस, इंडेन गैस, भारत गैस, एचपी गैस, गो गैस, और ब्लू गैस कंपनियों के 209 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए। साथ ही वह वाहन भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग अवैध सिलेंडरों को रखने में किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खमतराई थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... NSUI ने घेरा गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी, कुलपति का पुतला फूंका

इन्होंने निभाई मुख्य भूमिका

अवैध रसोई गैस सिलेंडर बरामद करने की कार्रवाई में खमतराई थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. संदीप सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौड़, अविनाश टंडन, और खमतराई थाने से उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें... राजकीय पशु वन भैंसा का करंट लगाकर शिकार

Tags : illegal | domestic LPG cylinders costlier | recovered | Raipur | CG News | कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर घटे | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर घटे
  • domestic LPG cylinders costlier
  • recovered
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • illegal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच