34 लाख का GST रिश्वत कांड: फर्जी अधिकारी निकला अनिल गुप्ता,CBI कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Harrison Masih | Published:
Share
34 lakh GST bribery case fake officer Anil Gupta surrendered CBI court the sootr
34 lakh GST bribery case fake officer Anil Gupta surrendered CBI court the sootr

छत्तीसगढ़ में GST विभाग में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। CBI की जांच में सामने आया है कि खुद को 'मिश्रा' बताने वाला एक फर्जी GST अधिकारी, असल में रायपुर निवासी अनिल गुप्ता निकला।

GST bribery case: छत्तीसगढ़ में GST विभाग में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच में सामने आया है कि खुद को 'मिश्रा' बताने वाला एक फर्जी GST अधिकारी, असल में रायपुर निवासी अनिल गुप्ता निकला, जो अब तक व्यवसायियों को धमकाकर और फर्जी अफसर बनकर लाखों रूपए की वसूली कर चुका है।

गुरुवार को अनिल गुप्ता ने रायपुर की विशेष सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद 14 जुलाई तक की रिमांड पर उसे CBI को सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी अफसर बनकर दिनदहाड़े किया आदिवासी युवकों का अपहरण, किडनैपर्स गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

यह प्रकरण दुर्ग के कारोबारी लालचंद अठवानी और उनकी कंपनी ‘द वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी’ से जुड़ा है। 28 जनवरी 2025 को, सेंट्रल GST की टीम ने कंपनी पर छापा मारा और दस्तावेज जब्त किए।

कार्रवाई के बाद, रायपुर में पदस्थ सेंट्रल GST अधीक्षक भरत सिंह ने मामला सुलझाने के एवज में 34 लाख रूपए की रिश्वत की मांग की। यह रिश्वत मांगने की सूचना एक निजी व्यक्ति विनय राय के माध्यम से कारोबारी तक पहुंचाई गई।

ये खबर भी पढ़ें... ACB की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

CBI का ट्रैप ऑपरेशन: रंगेहाथ पकड़े गए अधिकारी

कारोबारी लालचंद ने इस पूरे मामले की शिकायत CBI से की। CBI ने उन्हें रासायनिक रंग लगे हुए 5 लाख रूपए देकर जाल बिछाया। आरोपी GST अधीक्षक भरत सिंह को रायपुर के VIP रोड पर बुलाया गया, जहां वह रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार हो गया। साथ ही बिचौलिया विनय राय को भी हिरासत में लिया गया।

कौन है अनिल गुप्ता?

जांच के दौरान भरत सिंह और विनय राय ने एक तीसरे व्यक्ति 'मिश्रा' का नाम लिया, जो खुद को GST अधिकारी बताता था। CBI ने जब छानबीन की, तो सामने आया कि यह व्यक्ति असल में अनिल गुप्ता है, जो GST विभाग से जुड़ा नहीं है। वह फर्जी पहचान पत्र, सरकारी मोहर और दस्तावेजों के ज़रिए खुद को अधिकारी बताकर व्यापारियों से मोटी रकम वसूलता था।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घूस

कोर्ट में सरेंडर, अब CBI की पूछताछ शुरू

अनिल गुप्ता ने खुद कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद CBI ने 14 जुलाई तक की रिमांड मांगी और उसे हिरासत में ले लिया गया। अब उससे यह जानकारी ली जा रही है कि उसने ऐसे कितने और फर्जीवाड़े किए, और वह किन अधिकारियों के संपर्क में था।

CBI को क्या-क्या मिला?

अनिल गुप्ता के पास से मिले:
फर्जी GST पहचान पत्र
सरकारी मुहरें
नकली दस्तावेज
व्यापारियों से की गई वसूली के सबूत

CBI को आशंका है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरा नेटवर्क है, जिसमें कुछ असली अधिकारी और दलाल मिलकर रैकेट चलाते थे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की टिप्पणी, रिश्वत बरामदगी ही दोष सिद्ध करने के लिए काफी नहीं, मंडल संयोजक बरी

अब तक की कार्रवाई:

GST अधीक्षक भरत सिंह और बिचौलिया विनय राय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अनिल गुप्ता उर्फ ‘मिश्रा’ को CBI रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। CBI अब इस गिरोह से जुड़े अन्य अफसरों और दलालों की तलाश में जुट गई है।

इस मामले ने दिखा दिया है कि कैसे असली अधिकारियों की आड़ में फर्जी लोग व्यापारी वर्ग को निशाना बना रहे हैं। CBI की जांच से इस रैकेट का खुलासा हुआ है, लेकिन अभी और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है। GST विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की जरूरत को यह मामला फिर से सामने लाया है।

34 लाख का GST रिश्वत कांड | फर्जी अधिकारी अनिल गुप्ता | CBI कोर्ट | रायपुर GST रिश्वत मामला | CG 34 lakh GST bribery case | Raipur GST bribery case | Fake GST officer Anil Gupta | CG News

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • 34 लाख का GST रिश्वत कांड
  • फर्जी अधिकारी अनिल गुप्ता
  • CBI कोर्ट
  • रायपुर GST रिश्वत मामला
  • फर्जी GST अधिकारी
  • CG 34 lakh GST bribery case
  • Raipur GST bribery case
  • Fake GST officer Anil Gupta
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल