कस्टम मिलिंग घोटाले में 3500 पेज का चालान, जेल में बंद हैं सोनी...

Kanak Durga Jha | Published:
Share
3500 pages of invoices in custom milling scam
3500 pages of invoices in custom milling scam

3500 page challan in custom milling scam : ईओडब्ल्यू ( EOW ) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में स्पेशल कोर्ट में 3500 पेज का चालान पेश कर दिया।

3500 page challan in custom milling scam : ईओडब्ल्यू ( EOW ) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में स्पेशल कोर्ट में 3500 पेज का चालान पेश कर दिया। इसके साथ ही घोटाले से संबंधित 35 पेज की समरी भी कोर्ट में जमा की गई है।

घोटाले के मुख्य आरोपी और मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी के साथ ही राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर तथा अन्य लोगों के नाम इस चालान में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इस मामले में 25 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि रोशन चंद्राकर महासमुंद और मनोज सोनी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

अधिकारी लेते थे रिश्वत

EOW ने जांच के दौरान पाया कि चावल मिलिंग करने वाले राइस मिलर्स से उनके बिल पास करने के एवज में मार्कफेड के अधिकारी रिश्वत लिया करते थे। इस मामले में 140 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।

EOW की चार्ज शीट में बताया गया है कि पूर्व एमडी मनोज सोनी और उनके सहयोगियों का खेल दो साल से चल रहा था। इसके लिए पूरी टीम बनाई गई थी। टीम में मार्कफेड के अफसर और छत्तीसगढ़ स्टेट इन मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल थे। आरोप है कि कस्टम मिलिंग, डीओ काटने, मोटा धान को पतला, पतले धान को मोटा करने, एफसीआई को नान में कंवर्ट करने का पैसा लिया जाता था।

इस तरह बनाया गया था वसूली का सिस्टम

जांच में यह पाया गया कि, तत्कालीन जिला मार्केटिंग अफसर प्रीतिका पूजा केरकेट्टा को मनोज सोनी ने रोशन चंद्राकर के माध्यम से निर्देश दिया था। इसमें कहा गया था कि उन्हीं राइस मिलर्स के बिल का भुगतान किया जाना है, जिन्होंने वसूली की राशि रोशन चंद्राकर को दे दी है।



20 अक्टूबर 2023 को ED ने छापा मारा था। ED ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा कि, 20-21 अक्टूबर को मार्कफेड के पूर्व MD, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स संगठन के कोषाध्यक्ष और कुछ सदस्यों, राइस मिलर्स और कस्टम मिलिंग से जुड़े लोगों के घर पर जांच की गई।



FAQ

  1. कस्टम मिलिंग घोटाले में EOW ने कोर्ट में क्या दस्तावेज पेश किए हैं?
    EOW ने कस्टम मिलिंग घोटाले में स्पेशल कोर्ट में 3500 पेज का चालान और 35 पेज की समरी पेश की है। इस चालान में मुख्य आरोपी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी, राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
  2. EOW की जांच में कस्टम मिलिंग घोटाले का क्या खुलासा हुआ?
    EOW की जांच में पता चला कि राइस मिलर्स से उनके बिल पास कराने के बदले मार्कफेड के अधिकारी रिश्वत लेते थे। इस घोटाले में करीब 140 करोड़ रुपए का गबन किया गया। आरोप है कि कस्टम मिलिंग, डीओ काटने, धान के प्रकार बदलने और एफसीआई को नान में बदलने के लिए पैसा लिया जाता था।
  3. इस घोटाले में वसूली का सिस्टम कैसे काम करता था?
    तत्कालीन जिला मार्केटिंग अफसर प्रीतिका पूजा केरकेट्टा को पूर्व एमडी मनोज सोनी ने रोशन चंद्राकर के माध्यम से निर्देश दिया था कि केवल उन्हीं राइस मिलर्स के बिल का भुगतान किया जाए, जिन्होंने घोटाले की राशि रोशन चंद्राकर को दे दी हो। इसी तरीके से घोटाले को अंजाम दिया गया।








ये खबर भी पढ़िए...

CG Breaking : आज जशपुर दौरे पर CM साय, मां शारदा मेला में होंगे शामिल

3 फरवरी को जारी होगा BJP का घोषणा पत्र, जनता से करेंगे ये वादे

SBI बैंक के मैनेजर ने आधा करोड़ किया पार, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में कौन होगा नया DGP, 48 घंटे बचे... सस्पेंस बरकरार

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में अब कस्टम मिलिंग घोटाला
  • सीजी कस्टम मिलिंग घोटाला
  • कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर
  • रोशन चंद्राकर
  • कस्टम मिलिंग घोटाला
  • छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर