सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती, 625 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को वित्त की मंजूरी

Arun Tiwari | Sept 14, 2025, 22:44 IST
Share
700-vacancies-governmen
700-vacancies-governmen

छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा में खाली पदों पर भर्ती के लिए 700 पदों की स्वीकृति दी है, जिसमें सहायक प्राध्यापक के 625 और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद शामिल हैं। इस फैसले से कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता और शोध कार्यों में सुधार होगा।

सीजी न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा में खाली पदों पर भर्ती के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिससे सरकारी कॉलेजों में खाली पदों की कमी को दूर किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की मंज़ूरी दे दी है।

625 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए स्वीकृत पदों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद शामिल किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती होने से कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता और शोध कार्यों में सुधार देखने को मिलेगा। क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती की मंज़ूरी भी दी गई है। इन पदों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ पुलिस का कारनामा, सात साल के मासूम को बनाया आरोपी, कोर्ट ने लगाई फटकार

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली उसने मुझे...

ग्रंथपाल के 50 पदों पर भर्ती

इसके अतिरिक्त ग्रंथपाल के 50 पदों पर भी भर्ती की स्वीकृति दी गई है। ग्रंथपालों की नियुक्ति से पुस्तकालयों का बेहतर संचालन होगा। यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और अधिकारियों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़िए...CG Weather update: विदाई के करीब मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

ये खबर भी पढ़िए...CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

कई विभागों में भर्ती

प्रदेश सरकार ने 21 माह में महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों, आदिम जाति विकास विभाग में छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य विभिन्न विभागों के अनेक पदों पर भर्ती कर रही है।

इसी प्रकार शिक्षकों के 5000 पदों सहित अन्य पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, तकनीक और प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • सहायक प्राध्यापक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती