दुर्ग में धर्म परिवर्तन के लिए युवती पर अत्याचार

Krishna Kumar Sikander | May 27, 2025, 13:59 IST
Share
A girl was tortured in Durg for religious conversion the sootr
A girl was tortured in Durg for religious conversion the sootr

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार और धर्म परिवर्तन के लिए जबरन दबाव की चौंकाने वाली शिकायत दर्ज की है। भिलाई नगर थाने में दर्ज मामले में आरोपी पर नाबालिग से बलात्कार, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार और धर्म परिवर्तन के लिए जबरन दबाव की चौंकाने वाली शिकायत दर्ज की है। भिलाई नगर थाने में दर्ज मामले में आरोपी बादशाह खान पर नाबालिग से बलात्कार, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... ननकीराम कंवर ने केंद्र को सराहा, रमन सिंह और राज्य सरकार पर बोला हमला

नाबालिगा का दो बार करवाया गर्भपात

युवती ने बताया कि 2016 में भिलाई हॉस्पिटल सेक्टर में रहने वाले बादशाह खान से उसकी मुलाकात हुई थी। उस समय वह मात्र 17 साल की थी। बादशाह ने प्यार का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा किया। यह सिलसिला सालों तक चला। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन बादशाह ने जबरन उसका गर्भपात कराया। तीसरी बार गर्भवती होने पर युवती ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। बादशाह ने उर्दू में लिखे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाकर उसे पति-पत्नी का रिश्ता बताया। मगर औपचारिक रूप से न कोई शादी हुई और न निकाह हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध खनन कर रहे ग्रामीण मलबे में दबे, 2 की मौत एक गंभीर

इस्लाम नहीं माना तो फेसबुक पर डाली फोटो

युवती का आरोप है कि ससुराल में उसे हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला गया। उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, उसके 5 साल के बेटे का उसकी सहमति के बिना खतना कर दिया गया। आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दीं और कैप्शन में लिखा, "फुल नाइट इंज्वाय, बुक नाउ," साथ ही उसका फोन नंबर भी सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद युवती को रोजाना 15-20 अश्लील कॉल्स आने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई।

ये खबर भी पढ़ें... माफिया राज में फंसा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अस्पताल

पीड़िता ने कोर्ट से लगाई इंसाफ की गुहार

युवती ने अब कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई है और बादशाह को कड़ी सजा देने की मांग की है। उसने कहा कि उसकी जान को खतरा है और वह यह लड़ाई इसलिए लड़ रही है ताकि दूसरी लड़कियों को ऐसी यातना न सहनी पड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें... पोलावरम परियोजना से छत्तीसगढ़ के 9 गांवों पर डूब का खतरा

girl | Tortured | Durg | religious conversion | दुर्ग न्यूज | अत्याचार

Tags:
  • युवती
  • दुर्ग न्यूज
  • Durg
  • religious conversion
  • धर्म परिवर्तन
  • girl
  • अत्याचार
  • Tortured
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई