VHP प्रखंड संयोजक को गोली मारने वाला AAP नेता रायपुर में गिरफ्तार

BP shrivastava | Mar 05, 2024, 16:03 IST
Share
Thesootr
रायपुर में पुलिस गिरफ्त में आप के नेता अमर अग्रवाल।

जमीनी विवाद को लेकर VHP प्रखंड संयोजक गोपाल गिरी पर फायरिंग करने वाले आम आदमी पार्टी ( AAP ) के नेता अमर अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर एयरपोर्ट से उसे दबोचा गया है। वह दिल्ली भागने के प्रयास में था।

RAIGARH/ RAIPUR. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रखंड संयोजक को गोली मारने वाले AAP नेता अमर अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ छोड़कर दिल्ली भागने की फिराक में था। उसे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जमीनी विवाद दुश्मनी में बदला

खरसिया में आम आदमी पार्टी नेता अमर अग्रवाल ने सोमवार को VHP के प्रखंड संयोजक गोपाल गिरी को सीने में 3 गोलियां मार दी थीं। इसके बाद वहां से भाग निकला। VHP नेता की हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मं​त्रियों के बंगलों से 10 लाख के गमले और पौधे गायब

2019 से गिरी और अग्रवाल के बीच विवाद

जानकारी के मुताबिक, अमर अग्रवाल खरसिया विधानसभा से AAP के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। घायल गोपाल गिरी और अमर अग्रवाल के बीच 2019 से जमीन विवाद चल रहा है। सोमवार को भी इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और अमर अग्रवाल ने गोपाल गिरी पर एयरगन से फायर कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें... CG में BJP बड़े बदलाव की तैयारी में, ओम माथुर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

फायरिंग में गोपाल गिरी को गोलियां लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पहले खरसिया अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...अब 8 मार्च को नहीं, बल्कि इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की राशि, 70 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे रुपए

दिल्ली भागने की फिराक में था आरोपी

इधर, गोपाल गिरी को गोली मारने के बाद आप नेता अमर अग्रवाल फरार हो गया था। पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में है।

आरोपी को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा

जिस पर रायगढ़ पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी अमर अग्रवाल को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 307, 506, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags:
  • AAP
  • VHP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि