अबूझमाड़ मुठभेड़: सुप्रीम कोर्ट का आदेश लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंची नक्सली नेता की पत्नी,जानें पूरा मामला
Harrison Masih | Sept 27, 2025, 19:15 IST
abujhmad-naxal-leader-encounter-wife-questions-supreme-court-order the sootr
अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली नेता रामचंद्र रेड्डी की मौत रहस्यमयी मोड़ ले चुकी है। पत्नी शांति प्रिया ने इसे फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
Abujhmad encounter controversy: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 22 सितंबर को हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता रामचंद्र रेड्डी की मौत के बाद मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। उनकी पत्नी के. शांति प्रिया ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश चस्पा किया और मृतक का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शांति प्रिया का कहना है कि मुठभेड़ फर्जी है और सच सामने लाने के लिए शव का पुनः परीक्षण जरूरी है।
Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
शांति प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पति रामचंद्र रेड्डी के मृत शरीर का पुनः पोस्टमार्टम कराने और उसे सुरक्षित रखने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि शव को सुरक्षित रखा जाए और पुनः पोस्टमार्टम कर जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि मुठभेड़ के वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।
Gariaband Naxal encounter: 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
शांति प्रिया ने दावा किया कि उनके पति को 10 से 20 सितंबर के बीच हिरासत में रखा गया और इस दौरान उन्हें यातनाएं दी गईं, जबकि 20 सितंबर को उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि शव पर चोट और जख्म हैं, लेकिन गोली का कोई निशान नहीं है। इसके बावजूद 22 सितंबर को इसे मुठभेड़ के रूप में पेश किया गया। शांति प्रिया ने इसे पूरी तरह से फर्जी मुठभेड़ करार दिया।
पत्नी ने आरोप लगाया कि शव संरक्षण के लिए उपलब्ध फ्रीजर पर्याप्त नहीं था। प्रशासन ने शव को वहीं रखने की बात कही, लेकिन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक शव को सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक शव को लेकर प्रशासन से तालमेल बैठाने में कठिनाइयाँ आईं और कलेक्टर कार्यालय से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
CG Naxal News: सुकमा में 33 लाख के इनामी 20 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल
शांति प्रिया ने स्वीकार किया कि उनके पति नक्सली गतिविधियों में शामिल थे और 2008 से कई बार जेल में रहे। इस वजह से उन्हें खुद भी 11 साल जेल में बिताने पड़े। हालांकि, अब उनके पति की मौत के बाद शांति प्रिया सत्य की रक्षा और पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का सहारा ले रही हैं, ताकि मुठभेड़ की वास्तविकता सामने आ सके।
Naxal encounter: कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली मासा ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी
इस पूरे मामले पर प्रशासन और सुरक्षा बलों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कब तक मृतक का दुबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसमें कौन-से नए तथ्य सामने आएंगे, जो मुठभेड़ की सच्चाई को स्पष्ट कर सकें।
Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Gariaband Naxal encounter: 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
पत्नी का आरोप – फर्जी मुठभेड़
शव संरक्षण को लेकर विवाद
CG Naxal News: सुकमा में 33 लाख के इनामी 20 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल
नक्सली पृष्ठभूमि और संघर्ष
अबूझमाड़ एनकाउंटर विवाद क्या है?
|
प्रशासन की चुप्पी
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
By VINAY VERMA
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे
By Jyoti Mahender Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
By Ashish Bhardwaj
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश
By VINAY VERMA
रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में
By Umeshwari Baghel
MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश
By Arohi Raj