रायपुर विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे के भ्रष्टाचार में शामिल एक और अधिकारी पर एक्शन

Arun Tiwari | Mar 05, 2025, 23:54 IST
Share
Raipur Visakhapatnam Expressway
Raipur Visakhapatnam Expressway

रायपुर प्रशासन ने तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों से इस शिकायत की जांच करवाई थी। जांच रिपोर्ट में जितने अफसरों को गोलमाल में दोषी ठहराया गया था, अब सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यह मामला 2019 से 2021 के बीच का है।

RAIPUR. विशाखापट्नम भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट में अभनपुर इलाके में जमीन के बटांकन में गड़बड़ी कर प्रभावित लोगों को ज्यादा मुआवजे दिलवाने के मामले में सरकार ने एक और एक्शन लिया है। सरकार ने कोरबा के डिप्टी कलेक्टर और तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे को सस्पेंड कर दिया है। करीब तीन साल पहले जब अभनपुर में मुआवजा भारतमाला सड़क के लिए अधिगृहीत जमीन का मुआवजा बांटा जा रहा था, तब शशिकांत अभनपुर तहसीलदार थे। दो दिन पहले शासन ने इसी मामले में जगदलपुर निगम कमिश्नर और तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू को भी सस्पेंड किया था। इस मामले में एक तत्कालीन तहसीलदार और तीन पटवारी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं।

भूपेश सरकार के समय गड़बड़ी

करीब दो साल पहले शासन के निर्देश पर रायपुर प्रशासन ने तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों से इस शिकायत की जांच करवाई थी। जांच रिपोर्ट में जितने अफसरों को गोलमाल में दोषी ठहराया गया था, अब सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यह मामला 2019 से 2021 के बीच का है।

ये खबर भी पढ़िए...वित्त मंत्री ने अपनी कलम से लिखे छत्तीसगढ़ के भविष्य के 100 पन्ने

यह है मामला

हाई लेवल जांच की रिपोर्ट में कहा गया था कि उस वक्त अभनपुर इलाके में सड़क के लिए जितनी जमीन का अधिग्रहण किया गया, उन्हें वास्तविक मुआवजे से अधिक राशि का भुगतान कर दिया गया। ऐसा जमीन दस्तावेजों में हेरफेर से किया गया। 35 करोड़ मुआबजे के बदले 248 करोड़ मुआवजा बांट दिया गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में अभनपुर के तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारियों को जिम्मेदार माना था।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में सस्ता होगा पेट्रोल... बजट में OP चौधरी का बड़ा ऐलान

यह रिपोर्ट तत्कालीन कलेक्टर ने राजस्व विभाग को भेजी थी, जिसके आधार पर छह माह पहले राजस्व विभाग ने इस मामले में अभनपुर में पदस्थ तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण (अभी तहसीलदार) तथा तीन पटवारियों जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल और लेखराम देवांगन को सस्पेंड किया था। दो अफसर प्रमोट हो गए थे, जिनमें से अपर कलेक्टर साहू को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने दो दिन पहले सस्पेंड किया और आज डिप्टी कलेक्टर कुर्रे के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में फिल्म 'छावा' पर टैक्स फ्री... CM साय ने की घोषणा

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी भोपाल में पराली जलाने पर लगी 3 महीने की रोक, कानून तोड़ा तो होगा एक्शन





Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • नेशनल हाइवे
  • हाइवे
  • भारतमाला परियोजना
  • cg news hindi
  • अमृतसर-विशाखापट्नम
राजस्थान में DAP संकट पर रामपाल जाट का आरोप, 58 हजार टन खाद की कमी का दावा, किसानों को 500 रुपए में मिल रहा यूरिया

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में DAP संकट पर रामपाल जाट का आरोप, 58 हजार टन खाद की कमी का दावा, किसानों को 500 रुपए में मिल रहा यूरिया
MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Anshika Singh Chauhan

MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश
OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य

By Neel Tiwari

OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे

By Arohi Raj

एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त