करोड़ों के विकास कार्यों में कृषि मंडी समिति सचिव की मनमानी

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Agriculture market committee secretary arbitrariness in development work worth crores the sootr
Agriculture market committee secretary arbitrariness in development work worth crores the sootr

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है। वहीं, सरकारी अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। लोरमी कृषि उपज मंडी समिति सचिव ने नियम को ताख पर रखकर करोड़ों के विकास कार्यों की निविदा निकाल दी।

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है। वहीं, सरकारी अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला लोरमी के एक कृषि उपज मंडी समिति सचिव का है। मंडी समिति सचिव ने नियम को ताख पर रखकर करोड़ों के विकास कार्यों की निविदा निकाल दी।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर क्लेम कर लिए 14 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश

नियम को ताक पर रखकर मैन्युअल निविदा निकाली

सरकारी अधिकारियों की मनमानी से सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने का काम जारी है। लोरमी कृषि उपज मंडी समिति सचिव ने नियम के विरुद्ध छह करोड़ से अधिक राशि के निकाले गए 59 कामों के लिए मैन्युअल निविदा निकाल दी। इस मामले का खुलासा हुआ तो कार्रवाई की मांग होने लगी। कांग्रेस सरकार निविदा रद‍्द कर दोषियों पर एक्शन लेने की मांग कर रही है। इस मामले में कांग्रेस नेता मनीष त्रिपाठी ने सरकार से मांग की कि अवैध तरीके से निकाले गए निविदा को रद‍्द कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें... भारत-पाक युद्ध के कारण सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बीच में रुका

उपमुख्यमंत्री साव से की गई शिकायत

लोरमी से विधायक और उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने विधानसभा क्षेत्र के रामहेपुर (एन) पहुंचे तो उनको उपज मंडी समिति सचिव के कारनामे की जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री साव को बताया गया कि लोरमी कृषि उपज मंडी समिति में सचिव में मनमानी करते हुए नियम के खिलाफ छह करोड़ के 59 कामों के लिए मैन्युअल निविदा निकालकर काम दे दिया। यह जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उपमुख्यमंत्री साव यहां समस्या निवारण शिविर में भाग लेने आए थे।

ये खबर भी पढ़ें... करोड़ों के गबन में ACB-EOW ने 4 अफसरों को किया गिरफ्तार

अनुपस्थित पर एक्शन के निर्देश

इससे पहले उपमुख्यमंत्री साव कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि कई कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इस पर साव ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ गड़बड़ी मिलने पर फटकार भी लगाई। कुछ माह पहले प्रदेश में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने सख्ती दिखाई थी। उस समय रायपुर के मोवा ओवर ब्रिज में मरम्मत कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्यस्थल का औचक निरीक्षण कर अफसर की क्लास लगाई थी।

ये खबर भी पढ़ें... सचिव ने मरे हुओं के नाम पर बांट दिए पैसे, जिंदा लोग ढूंढ रहे हैं इंसाफ!



Agriculture | market | Committee | arbitrariness | Development | lormi | CG News | लोरमी न्यूज | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • लोरमी न्यूज
  • कृषि
  • Agriculture
  • Development
  • विकास कार्य
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Secretary
  • market
  • arbitrariness
  • lormi
  • लोरमी
  • Committee
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर