मोबाइल व्यापारी से 20 लाख की लूट, मालिक का सिर फोड़कर भागा आरोपी

Harrison Masih | Updated:
Share
20-lakhs robbed
20-lakhs robbed

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात हुई, जहाँ मोबाइल डीलर अनिल अग्रवाल पर जानलेवा हमला कर 20 लाख लूट लिए गए। हमलावर ने व्यापारी के सिर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

Ambikapur. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्तीपारा इलाके में मोबाइल फोन डीलर अनिल अग्रवाल से करीब 20 लाख रुपए की लूट की गई।

आरोपी ने डंडे से हमला कर व्यापारी का सिर फोड़ दिया और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

दिनभर का कलेक्शन लेकर लौट रहे थे व्यापारी

जानकारी के मुताबिक, अनिल अग्रवाल मोबाइल कंपनी के डीलर हैं और हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की फ्रेंचाइजी भी संचालित करते हैं। वे रविवार रात करीब 9 बजे दिनभर का कलेक्शन लेकर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे रानी सती मंदिर कॉलोनी की ओर मुड़े, पहले से घात लगाए आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में गन प्वाइंट पर 86 किलो चांदी की लूट, व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर लूटे डेढ़ करोड़ के जेवरात

राजधानी में व्यापारी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बांस के डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार

आरोपी ने बांस के मोटे डंडे से अनिल अग्रवाल के सिर पर लगातार वार किए। अचानक हुए हमले में व्यापारी स्कूटी से गिरकर सड़क पर बेहोश हो गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से काफी खून बहने लगा।



Ambikapur 20 lakhs robbery
Ambikapur 20 lakhs robbery


कैश से भरा बैग लेकर फरार

हमले के बाद आरोपी ने घायल व्यापारी से कैश से भरा बैग छीना और मौके से भागने लगा। बैग में करीब 20 लाख रुपए होने की आशंका है। भागते समय आरोपी पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला है।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में व्यापारी को देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। अनिल अग्रवाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

आरोपी निकला पूर्व कर्मचारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अनिल अग्रवाल का पूर्व कर्मचारी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह बाइक से फरार हो रहा था।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल में बैंक फ्रॉड केस, बैंकर गैंग ने बुजुर्ग परिवार के लूटे करोड़ों रुपए, 5 साल बाद मिला न्याय

छत्तीसगढ़ के कॉन्स्टेबल से एमपी में 17 लाख की लूट: पारदी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

भागते समय खेत में फंसी बाइक

पुलिस के अनुसार, आरोपी भातूपारा इलाके में पैसों से भरा बैग लेकर बाइक से भाग रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक खेत में फंस गई। घबराकर आरोपी बाइक और बैग वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से करीब 18 लाख रुपए नकद और आरोपी की बाइक बरामद कर ली है। बाकी रकम और आरोपी की तलाश जारी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है।

CSP राहुल बंसल का बयान

CSP राहुल बंसल ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद सत्तीपारा और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारी वर्ग में भी चिंता देखी जा रही है।

Tags:
  • अंबिकापुर
  • 20 लाख रुपए की लूट
  • Ambikapur 20 lakhs robbery
  • CSP राहुल बंसल
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी

By Neel Tiwari

मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले

By Umeshwari Baghel

कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR

By Ashish Bhardwaj

5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला

By Mukesh Sharma

सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन

By Umeshwari Baghel

फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां