अंबिकापुर मेयर पर रिश्वत लेने के आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम भी चर्चा में
VINAY VERMA | Jun 22, 2026, 15:51 IST
अंबिकापुर मेयर पर रिश्वत लेने के आरोप 2026
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कथित ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वायरल ऑडियो में नगर निगम मेयर मंजूषा भगत पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला मेला अनुमति और टेंडर प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वायरल ऑडियो में नगर निगम की मेयर मंजूषा भगत पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि, द सूत्र इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर मेयर मंजूषा भगत ने रोते हुए शिकायत करने की बात कही है।
अंबिकापुर में कलाकेंद्र मैदान में हर साल मीना बाजार का आयोजन किया जाता है। इस मेले का संचालन के लिए टेंडर होता है। कई बार अनुराग मिश्रा को ही काम मिलता है। लेकिन इसके बाद ये वर्क ऑर्डर दूसरे को मिलने वाला है। वायरल ऑडियो में अनुराग मिश्रा और मेयर मंजूषा भगत के बीच बातचीत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनुराग मिश्रा ने काम लेने के लिए मेयर को पैसे दे दिए थे। जिसे वे वापस मांग रहे हैं।
कथित ऑडियो में अनुराग मिश्रा यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि प्रस्ताव पास कराने के लिए उन्होंने पहले ही 3 लाख रुपए दिए थे। इसके बावजूद उन्हें कलाकेंद्र मैदान में मेला लगाने की अनुमति नहीं मिली। काम नहीं होने पर वे अपने पैसे वापस मांगते सुनाई दे रहे हैं। इसी दौरान दूसरी ओर से जवाब देने वाली महिला की आवाज को मेयर मंजूषा भगत की आवाज बताया जा रहा है।
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर महिला की आवाज यह कहती सुनाई दे रही है कि वह किसी कार्यक्रम में हैं। घर में फोन कर रही हैं। वहां से पैसे ले लिए जाएं। इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
मामले में एक और कथित ऑडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया और अनुराग मिश्रा के बीच बातचीत होने की बात कही जा रही है। ऑडियो में मेला लगाने की अनुमति के बदले पैसे की मांग की चर्चा होने का दावा किया जा रहा है।
कथित बातचीत में अनुराग मिश्रा मशीन में तकनीकी दिक्कत होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद अगले दिन लेन-देन करने की सहमति बनने का दावा किया जा रहा है। यह ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसकी भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि मेला अनुमति के नाम पर कथित तौर पर लाखों रुपए का लेन-देन हुआ। वायरल दावों के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष को 3 लाख रुपए और मेयर को 1 लाख रुपए दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ऑडियो वायरल होने के बाद नगर निगम और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि मामले की जांच होती है या नहीं। यदि जांच होती है तो ऑडियो की वास्तविकता सामने आ सकेगी। फिलहाल आरोप, दावे और वायरल ऑडियो ही चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
काउंसिल के रजिस्ट्रार पर रिश्वत मांगने का आरोप, स्वास्थ्य सचिव ने दिया जांच का आदेश
जबलपुर में भाजपा नेताओं के वायरल ऑडियो ने खड़ा किया विवाद, जैन समाज में आक्रोश, थाने का घेराव
गालीबाज निकले Rajasthan सरकार के मंत्री Gautam Dak ! वायरल ऑडियो के बाद दे रहे सफाई | News
पुष्कर के बीजेपी विधायक सुरेश रावत का कथित ऑडियो वायरल, कपड़ा व्यापारी ने लगाए हैं 4.5 करोड़ हड़पने के आरोप
मेला अनुमति को लेकर बताई जा रही बातचीत
पहले पैसे दिए, फिर भी नहीं मिला काम
घर में फोन कर दे रही हूं, वहां से ले लो
भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम भी आया सामने
लेन-देन की तारीख तय होने का दावा
रकम को लेकर भी हो रही चर्चा
क्या बोलीं मेयर
मेयर ने रोते हुए कहा कि- मैं आदिवासी महिला हूं, इसलिए मुझे परेशान किया जा रहा, ऑडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद से मैने खाना पीना छोड़ दिया है। साथ में मैने पुलिस से शिकायत कर दूध का दूध, पानी का पानी करने के लिए कहा है। मंजूषा भगत, महापौर, अंबिकापुर
विपक्ष और जनता की निगाहें जांच पर
FAQ
- अंबिकापुर वायरल ऑडियो मामला क्या है?
यह मामला कथित ऑडियो से जुड़ा है, जिसमें नगर निगम मेयर मंजूषा भगत पर मेला टेंडर और अनुमति से जुड़े लेन-देन के आरोप लगाए जा रहे हैं। - मेयर मंजूषा ने रिश्वत के आरोपों पर क्या कहा?
मेयर मंजूषा भगत ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
जबलपुर में भाजपा नेताओं के वायरल ऑडियो ने खड़ा किया विवाद, जैन समाज में आक्रोश, थाने का घेराव
गालीबाज निकले Rajasthan सरकार के मंत्री Gautam Dak ! वायरल ऑडियो के बाद दे रहे सफाई | News
पुष्कर के बीजेपी विधायक सुरेश रावत का कथित ऑडियो वायरल, कपड़ा व्यापारी ने लगाए हैं 4.5 करोड़ हड़पने के आरोप
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA