7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे अमित शाह, नक्सल ऑपरेशन की करेंगे समीक्षा

Arun Tiwari | Feb 06, 2026, 13:44 IST
Share
amit-shah-chhattisgarh-visit
amit-shah-chhattisgarh-visit

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात से नौ फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अभियानों की समीक्षा करेंगे और बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा सात फरवरी से शुरू होगा। वे सात से नौ फरवरी तक राज्य में रहेंगे। इस दौरान वे आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) की स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

ये है दौरा कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह सात फरवरी की शाम करीब सात बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे अपने प्रवास स्थल जाएंगे। इसके बाद रात करीब आठ बजे वे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा चुनौतियों और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

नक्सल अभियान की समीक्षा

आठ फरवरी को गृह मंत्री वामपंथी उग्रवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के शीर्ष अफसर, पुलिस महानिदेशक के साथ CRPF, BSF, ITBP समेत अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों, सुरक्षा बलों की रणनीति, खुफिया इनपुट और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा।

बस्तर पंडुम में लेंगे भाग

इसके अलावा बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है। नौ फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को समर्पित है।

कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास, दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें....

जंबूरी के बाद एक और टेंडर घोटाले का आरोप, सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए कांट्रेक्ट के पहले ही लग गए टेंट

कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहने के मिले तीन ऑप्शन, क्या त्रिकोण में कटेगा वक्त

शराब घोटाला में EOW ने केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना को किया गिरफ्तार, 13 जनवरी तक रिमांड

छत्तीसगढ़ में बैन होने वाले पहले विधायक बने कवासी लखमा, जानिए कहां होगा अगला ठिकाना

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • रायपुर
  • नक्सलवाद
  • जगदलपुर
  • समीक्षा बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई