आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना की गाइडलाइन पालन करने में लापरवाही, 3 प्रायवेट अस्पताल 3 महीने के लिए निलंबित
Arun Tiwari | Updated:
ayushman-bharat-action-three-private-hospitals-suspended-mahasamund the sootr
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में रजिस्टर्ड महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है। यह तीनों अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से तीन महीने के लिए निलंबित हो गए हैं।
Raipur. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में रजिस्टर्ड महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है। यह तीनों अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से तीन महीने के लिए निलंबित हो गए हैं। इन अस्पतालों के खिलाफ गंभीर शिकायतें सामने आ रहीं थीं। इन अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के दिशा निर्देशों के पालन में गंभीर लापरवाही बरती है। सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही और धांधली के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही की जाएगी।
महानदी हॉस्पिटल महासमुंद
सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा
अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान योजना का चैटबॉट बताएगा हर बीमारी का हल, देश में पहली बार एमपी में लॉन्च
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान भारत योजना: सरकार से इलाज की राशि डबल और एज लिमिट बढ़ाने की सिफारिश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आई नागेश्वर राव ने बताया कि महानदी हॉस्पिटल महासमुंद, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्रता अनुसार मरीज को चिकित्सकीय सुविधा निर्धारित पैकेज के तहत् नियमानुसार निःशुल्क प्रदान की जाती है।
योजना से पंजीकृत अस्पताल मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार इलाज नहीं करता या आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज करने से मना करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर अथवा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें। साथ ही योजना संबंधी विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते है।
ये खबर भी पढ़ें... बुजुर्गों के लिए वरदान है आयुष्मान वय वंदना कार्ड, यहां से लें इस योजना के बारे में पूरी जानकारी
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान भारत योजना में फोटो पर बवाल, जानें क्लेम पाने का पूरा प्रोसेस
इन अस्पतालों पर कार्यवाही :
सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा
अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान योजना का चैटबॉट बताएगा हर बीमारी का हल, देश में पहली बार एमपी में लॉन्च
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान भारत योजना: सरकार से इलाज की राशि डबल और एज लिमिट बढ़ाने की सिफारिश
टोल फ्री नंबर पर शिकायत :
योजना से पंजीकृत अस्पताल मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार इलाज नहीं करता या आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज करने से मना करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर अथवा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें। साथ ही योजना संबंधी विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते है।
ये खबर भी पढ़ें... बुजुर्गों के लिए वरदान है आयुष्मान वय वंदना कार्ड, यहां से लें इस योजना के बारे में पूरी जानकारी
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान भारत योजना में फोटो पर बवाल, जानें क्लेम पाने का पूरा प्रोसेस
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar