बलौदाबाजार हिंसा : गृहमंत्री ने घटनास्थल का लिया जायजा, बोले- बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति का नुकसान

Deeksha Nandini Mehra | Jun 11, 2024, 11:43 IST
Share
गृहमंत्री विजय शर्मा
गृहमंत्री विजय शर्मा

बलौदा बाजार हिंसा का जायजा लेने डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। डिप्टी सीएम ने हिंसा में हुए सरकारी नुकसान का मुआयना किया।

अरुण तिवारी @ रायपुर.

बलौदाबाजार हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस घटना का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा (Home Minister Vijay Sharma) पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने उनके साथ खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पूरे परिसर में हुई आगजनी, जिला पंचायत, कुटुंब न्यायालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय सहित शहर का भी मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।

ये खबर पढ़िए... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर, अरूणपति समेत अन्य ED की रिमांड पर, 12 जून को अगली सुनवाई

दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई


गृहमंत्री विजय शर्मा ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। भारी संख्या में वाहनों को क्षति पहुंची है। जिनमें से कुछ अपने कार्य के लिए पहुंचे गरीब लोगों एवं अधिकारी कर्मचारी के होंगे साथ ही शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। रिकॉर्ड रूम में न जाने कितनी दस्तावेज जल चुके हैं, बिल्डिंग को जला दिया गया।

ये खबर पढ़िए... CG Online Fraud : OTP से बैंक अकाउंट खाली करने वाली गैंग गिरफ्तार, महिला थी मास्टर माइंड

असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर किया हमला


आगे गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकारी संपत्ति को तबाह करने वाले समाज के नहीं होते। पूरे प्रदेश में परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास को माना जाता है वे श्वेत ध्वजवाहक तथा शांति के प्रतीक हैं।

विगत माह अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी गई थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। सभी प्रकार की चर्चा के बाद न्यायिक जांच की घोषणा की गई।

बलौदाबाजार हिंसा के बाद बीजेपी MLA के भतीजे पर हमला, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

इस पर समाज के लोगो ने संतुष्टि जाहिर करने और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आईजी अमरेश मिश्रा,संजीव शुक्ला, कलेक्टर के एल चौहान,एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित थे।

जैतखाम विवाद की जांच कर रही फारेंसिक टीम


जैतखाम विवाद पर बलौदा बाजार कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई आगजनी की घटना की जांच रायपुर से पांच सदस्यीय फोरेंसिक टीम कर रही है। टीम ने पहुंचकर सैंपल ले लिए है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

बलौदाबाजार हिंसा | Balodabazar violence | बलौदाबाजार हिंसा का गृहमंत्री ने लिया जायजा

Tags:
  • Home Minister Vijay Sharma
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
  • बलौदाबाजार हिंसा
  • Balodabazar violence
  • बलौदाबाजार हिंसा का गृहमंत्री ने लिया जायजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा