बलरामपुर में बदले 58 पटवारी, अफीम की खेती पड़ी भारी

Arun Tiwari | Mar 16, 2026, 14:07 IST
Share
balrampur-opium-farming-58-patwari-transfer-rajendra-katara-action
balrampur-opium-farming-58-patwari-transfer-rajendra-katara-action

बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कार्रवाई करते हुए जिले के 58 पटवारियों का तबादला कर दिया है

Raipur. बलरामपुर जिले में अफीम की खेती उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 58 पटवारियों का तबादला कर दिया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने यह कार्रवाई की। इनमें कई पटवारी लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इन पटवारियों में कुसमी तहसील के वे पटवारी भी शामिल हैं, जिनके क्षेत्र में अफीम की खेती पकड़ी गई थी।

5 एकड़ में पकड़ी गई अफीम की खेती:

कुसमी के त्रिपुरी और खजुरी पंचायत में लगभग पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी। कार्रवाई के दौरान करीब 6.75 करोड़ रूपए की अफीम जब्त की गई है। मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर दुर्ग जिले में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित छह आरोपियों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • - 6.75 करोड़ रूपए की अफीम कुसमी के त्रिपुरी और खजुरी में जब्त
  • - 15 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड के तस्करों की तलाश जारी
  • - बलरामपुर जिला प्रशासन की कार्रवाई, दो जगहों पर पकड़ी गई अफीम की खेती

ड्रोन से निगरानी:

अलग अलग जिलों में मिली अफीम की खेती के बाद सरकार सख्त हो गई है। अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खेतों की ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है ताकि अवैध खेती पर नजर रखी जा सके।

ये बोले कलेक्टर:

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों, विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में राजस्व और वन विभाग की जमीन के साथ निजी भूमि का भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस काम में पुलिस, वन विभाग और पंचायत की संयुक्त टीम लगी हुई है।

पूरे प्रदेश में जांच:

दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की खेती सामने आने के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने प्रदेश के सभी फार्महाउस और खेतों की ड्रोन से जांच शुरू कर दी है अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में खेतों में उगाई गई फसलों का विस्तृत विवरण भी जुटाया जा रहा है, ताकि कहीं भी अवैध खेती हो तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बेमेतरा में भी कार्रवाई:

इस मामले में पुलिस ने बेमेतरा जिले में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दुर्ग के ग्राम समोदा में अफीम खेती मामले में गिरफ्तार विकास विश्नोई से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली थीं। इसके आधार पर पुलिस ने बेमेतरा- सिमगा रोड पर स्थित रामदेव होटल और राजस्थानी हाईवे ढाबा में छापा मारा। यहां से 304 ग्राम अफीम डोडा और 1.29 लाख रूपए नकद बरामद किए गए और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

दुर्ग अफीम केसकांड: भाजपा नेता तक अफीम के बीज पहुंचाने वाला छोटूराम जोधपुर से गिरफ्तार

Durg opium farming; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त

बलरामपुर में पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की अफीम फसल, सलाखों के पीछे 2 किसान

अवैध अफीम खेती पर सियासत तेज, सीएम साय का एक्शन, भूपेश का सर्च ऑपरेशन

Tags:
  • बलरामपुर
  • अफीम की खेती
  • अवैध खेती
  • दुर्ग अफीम केस
  • Durg opium farming
  • पटवारियों का तबादला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई