छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग : खत्म हुई अटैचमेंट व्यवस्था, शिक्षकों में मचा हड़कंप
Aishwarya Dwivedi | Jul 16, 2026, 17:59 IST
बलरामपुर में शिक्षकों की अटैचमेंट व्यवस्था खत्म
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में शिक्षा विभाग ने वर्षों पुरानी अटैचमेंट व्यवस्था खत्म कर दी है। डीईओ के आदेश पर व्याख्याता से भृत्य तक सभी कर्मचारियों को तुरंत मूल शालाओं में लौटने के निर्देश दिए गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
- यहाँ वर्षों पुरानी अटैचमेंट (संलग्नता) व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
- डीईओ ने शासन के निर्देश पर सामूहिक रूप से कार्यमुक्त करने का आदेश दिया।
- अब व्याख्याता, शिक्षक और भृत्य अपने मूल स्कूलों में वापस लौटेंगे।
- कुछ विशेष पदों के कर्मचारियों को फिलहाल इस आदेश से राहत दी गई है।
शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI - Directorate of Public Instruction) से कड़े निर्देश मिले थे। इन निर्देशों के बाद बलरामपुर डीईओ ने यह त्वरित कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न स्कूलों और कार्यालयों में अपनी मूल जगह छोड़कर दूसरी जगह काम कर रहे सभी कर्मचारियों पर यह गाज गिरी है।
मूल पदस्थापना पर लौटने के सख्त निर्देश
अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था के खत्म होने से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को बड़ा फायदा होगा। कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। इससे बच्चों की पढ़ाई का स्तर सुधरेगा। लंबे समय से शिक्षक दूसरे सुगम स्थानों पर अटैच होकर काम कर रहे थे। अब उन्हें अपने असली कर्तव्य स्थल पर जाना ही होगा।
कुछ पदों पर अब भी संशय और राहत
वहीं, छात्रावास अधीक्षकों को भी इस आदेश के तहत अभी कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इन विशिष्ट पदों पर काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारी फिलहाल सुरक्षित हैं। बाकी सभी कर्मचारियों को अपनी मूल संस्था में तत्काल आमद देनी होगी। इस फैसले के बाद अब विभाग के अगले कदमों पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग में नॉन मेडिको की नियुक्ति पर विवाद
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में गड़बड़ी, ग्यारह साल बाद लौटे कर्मी को नौकरी
शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, डेढ़ हजार से अधिक प्रिंसिपल इधर-उधर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman