नक्सलियों से जुड़े 6 संगठनों पर प्रतिबंध
Krishna Kumar Sikander | Apr 16, 2025, 15:41 IST
Ban on 6 organizations linked to Naxalites the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और इससे संबंधित छह संगठनों पर प्रतिबंध जारी रखा है। इन पर प्रतिबंध एक वर्ष और बढ़ा दिया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) यानी सीपीआईएम और इससे संबंधित छह संगठनों पर प्रतिबंध जारी रखा है। ये आतंकी संगठन हैं। इन संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि एक वर्ष और बढ़ा दी गई है। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत की है। इन संगठनों पर देश और राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
ये खबर भी पढ़ें... कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय को उड़ाने की मिली धमकी
प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया है कि सीपीआईएम से जुड़े छह संगठनों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। जिन संगठनों पर प्रतिबंध जारी रहेगा, उनमें दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ, क्रांतिकारी आदिवासी महिला संघ, क्रांतिकारी आदिवासी बालक संघ शामिल हैं। इसके अलावा क्रांतिकारी किसान कमेटी, महिला मुक्ति मंच, नेशनल रिवोल्यूशनरी पीपुल्स काउंसिल (जनताना सरकार) पर भी प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में डंप किए जा रहे अवैध रेत
सीपीआईएम से जुड़े सभी प्रतिबंधित संगठन प्रदेश में नक्सलियों के लिए काम करते हैं। इन संगठनों काम भले ही अलग अलग हो, लेकिन इनका मकसद नक्सलियों की मदद करना है। नक्सली देश का कानून नहीं मानते हैं और समांनांतर सरकार और व्यवस्था चलाते हैं। नक्सलियों को लोकतंत्र पर कोई भरोसा नहीं है। वे हथियार के दम पर काम करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... चिरमिरी में विकास कार्यों पर एसईसीएल का "अमंगल साया"
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ आतंकी फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की गई थी। इस दौरान एनआईए ने प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) से जुड़े फ्रंटल संगठन के शीर्ष नेता को गिरफ्तार किया था। मूलवासी बचाओ मंच एक आतंकी संगठन है। इस संगठन के नेता रघु मिडियामी पर आतंकी संगठनों के लिए धन जुटाने का आरोप था। मिडियामी द्वारा जुटाए गए फंड का उपयोग भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ाने के लिए किया जा रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर नक्सली-पुलिस मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
Tags : Naxalites | Ban | organizations | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर | छत्तीसगढ़ की खबरें
ये खबर भी पढ़ें... कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय को उड़ाने की मिली धमकी
सरकार ने जारी किया आदेश
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में डंप किए जा रहे अवैध रेत
नक्सलियों के लिए करते हैं काम
ये खबर भी पढ़ें... चिरमिरी में विकास कार्यों पर एसईसीएल का "अमंगल साया"
आतंकी फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर नक्सली-पुलिस मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
Tags : Naxalites | Ban | organizations | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर | छत्तीसगढ़ की खबरें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman