रायपुर में 35 साल से रह रहे बांग्लादेशी दंपती बंगाल में गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज बरामद
Harrison Masih | Published:
Bangladeshi couple lived Raipur 35 years arrested Bengal the sootr
रायपुर में 35 साल से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे बांग्लादेशी दंपती को BSF ने बंगाल बॉर्डर पर पकड़ लिया। भागने की कोशिश में थे, दस्तावेज जब्त।
Bangladeshi Couple Arrested: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 35 साल से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे बांग्लादेशी दंपती को पश्चिम बंगाल की भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। दंपती कथित रूप से छत्तीसगढ़ पुलिस के बढ़ते निगरानी अभियान के चलते बांग्लादेश भागने की फिराक में था, लेकिन सीमा पार करने से पहले ही पकड़ा गया।
यह दंपती मूल रूप से बांग्लादेश के राजशाही जिले के बीरकुत्सा गांव का निवासी है। पिछले तीन दशकों से रायपुर में अवैध रूप से रह रहा था, जहां इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिक बनकर जीवन गुजारा।
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में पकड़ाया बांग्लादेशी परिवार, 16 साल से लगा रहे थे अंडा-बिरियानी का ठेला
घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली सेक्टर की है, जहां बीएसएफ की 123वीं बटालियन ने गश्त के दौरान महिला जैनब शेख (50 वर्ष) को सीमा पार करने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। बीएसएफ के जवानों ने पूछताछ की, जिसमें महिला ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल की।
इसके बाद बीएसएफ ने उसके पति शेख इमरान (55 वर्ष) को भी हिरासत में लिया, जो हिली लैंड पोर्ट से वैध पासपोर्ट और वीजा के माध्यम से बांग्लादेश में प्रवेश की तैयारी में था।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
जांच में सामने आया है कि दंपती ने रायपुर में रहते हुए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे भारतीय पहचान पत्र बनवाए थे। शेख इमरान ने भारतीय पासपोर्ट तक हासिल कर लिया था।
जैनब शेख ने भी तीन बार पासपोर्ट के लिए आवेदन किया, लेकिन दस्तावेजों की कमी के चलते वह असफल रही।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
दोनों को हिली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्हें बालुरघाट कोर्ट में पेश किया गया है, जहां विदेशी नागरिकों से जुड़े कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। भारतीय दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर इनके खिलाफ गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ पर हंगामा, 5 हजार घुसपैठिए ले रहे योजनाओं का लाभ
यह मामला केवल एक दंपती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अवैध प्रवासियों की गहरी और संगठित घुसपैठ की ओर इशारा करता है। छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए रह रहे अन्य अवैध प्रवासियों की तलाश तेज कर दी गई है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों के तहत की जा रही है।
यह गिरफ्तारी न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में फर्जी दस्तावेजों के दम पर रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए चेतावनी है। DGP और स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अवैध प्रवासी विरोधी अभियान अब ठोस नतीजे देने लगा है। सरकार अब इस दिशा में और सख्त कदम उठाने की तैयारी में है, ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
यह दंपती मूल रूप से बांग्लादेश के राजशाही जिले के बीरकुत्सा गांव का निवासी है। पिछले तीन दशकों से रायपुर में अवैध रूप से रह रहा था, जहां इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिक बनकर जीवन गुजारा।
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में पकड़ाया बांग्लादेशी परिवार, 16 साल से लगा रहे थे अंडा-बिरियानी का ठेला
कैसे हुआ खुलासा?
इसके बाद बीएसएफ ने उसके पति शेख इमरान (55 वर्ष) को भी हिरासत में लिया, जो हिली लैंड पोर्ट से वैध पासपोर्ट और वीजा के माध्यम से बांग्लादेश में प्रवेश की तैयारी में था।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
क्या-क्या फर्जी दस्तावेज बनाए गए?
जैनब शेख ने भी तीन बार पासपोर्ट के लिए आवेदन किया, लेकिन दस्तावेजों की कमी के चलते वह असफल रही।
क्यों भागने की कोशिश कर रहे थे? हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस मुहिम के तहत जब शेख इमरान और जैनब की गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो उन्हें गिरफ्तारी का डर सताने लगा। इसी वजह से दंपती ने बांग्लादेश लौटने की योजना बनाई, पर सीमा पार करने से पहले ही धर दबोचे गए।
क्या हो रही है कानूनी प्रक्रिया?
|
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ पर हंगामा, 5 हजार घुसपैठिए ले रहे योजनाओं का लाभ
क्या है बड़ी चिंता?
यह गिरफ्तारी न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में फर्जी दस्तावेजों के दम पर रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए चेतावनी है। DGP और स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अवैध प्रवासी विरोधी अभियान अब ठोस नतीजे देने लगा है। सरकार अब इस दिशा में और सख्त कदम उठाने की तैयारी में है, ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari